अहमदाबाद की पटेल सोसायटी में 'पुलिस' की तोड़फोड़
गुजरात में पुलिस पर तोड़फोड़ के आरोप लग रहे हैं.
अहमदाबाद के शाहीबाग़ इलाक़े की चंद्रलोक सोसायटी ने एक सीसीटीवी वीडियो जारी किया है जिसमें 'पुलिस' सोसायटी का गेट तोड़कर घुसती हुई दिख रही है.
चंद्रलोक सोसायटी के दीपक पटेल ने बीबीसी को बताया कि 'पुलिस' की तोड़फोड़ में 29 गाड़ियों को नुक़सान हुआ है.
उनके मुताबिक़ पुलिस ने पाँच सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए.
घटना 25 अगस्त की रात सवा ग्यारह बजे की है.
दीपक पटेल के मुताबिक़ इस सोसायटी में रहने वाले सभी लोग पटेल ही हैं.
अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>