किन्नरों के राष्ट्रगान के पीछे की कहानी
15 अगस्त पर हर साल विभिन्न फ़िल्म निर्माताओं और कलाकारों द्वारा मिलकर राष्ट्रगान का एक नया वर्जन निकालने की परंपरा चली आ रही है.
लेकिन इस बार इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रगान का एक ख़ास वर्जन सामने आया है जिसे 'किन्नर समाज' ने बनाया है.
26 वर्षीय नील सरकार और 22 वर्षीय तुषार के फ़िल्म निर्माण बैनर 'यथार्थ पिक्चर्स' के तले बने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में समय नहीं लगा, लेकिन इसे शूट करने में दो साल लग गए थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>