आपकी नज़र में क्या है असमानता...

प्रकाशित

एक एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015 ने असमानता पर दस फ़ोटोग्राफ़रों की तस्वीरों को एकत्र किया है.

समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन एक्शन 2015
इमेज कैप्शन, एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015 ने असमानता के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए दस फ़ोटोग्राफ़रों की चुनी हुई तस्वीरों को इकट्ठा किया है. इन फ़ोटोग्राफ़रों से कहा गया था कि वह अपनी समझ से ऐसी तस्वीरें दें जो समानता को दर्शाती हों. सोहराब हुरा की इस तस्वीर में भारत में मनरेगा की एक साइट में दो मज़दूर नज़र आ रहे हैं.
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन एक्शन 2015
इमेज कैप्शन, इयान तेह की तस्वीर में मलेशिया के सेलान्गोर में एक ट्रांसजेंडर महिला को दिखाया गया है. वह कहती हैं. "हममें से बहुतों को यह आज़ादी है कि समानता की बात सोचें भी न क्योंकि हमारे अधिकारों को रोज़ चुनौती नहीं दी जाती. लेकिन हकीकत यह है कि बहुत से लोकतांत्रिक देशों में हमारे अधिकार धीरे-धीरे ख़त्म किए जा रहे हैं."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, सेबास्टियो सालगाडो ने ब्राजील के अमेज़न जंगलों में रहने वाली शिकारी-बीनने वाली अवा खानाबदोशों पर जंगल कटने के प्रभावों को दर्ज किया है. वह कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि ये तस्वीरें अवा के अस्तित्व के लिए संघर्ष पर रोशनी डालेंगी और दुनिया भर के लोग इनकी ज़मीन से आक्रमणकारियों को बाहर निकालने के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करेंगे. साथ ही आदिवासी लोगों के समान अधिकारों के लिए भी."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन एक्शन 2015
इमेज कैप्शन, सिमोन रॉबर्ट्स ब्रिटिश लैंडस्केप और नेशनल आइडेंटिटी की पड़ताल करते हैं. वह कहते हैं, "1999 में ब्रितानी सरकार ने आप्रवासी और आश्रय नीति में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जिससे बड़ी संख्या में आश्रय चाहने वाले ग्लासगो में फैल गए, विशेषकर रेड रोड इलाक़े में."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, तान्या हाबज़क़ा की तस्वीर में रामल्लाह की एक 'स्पीड सिस्टर' मोना एन्नाब को दिखाया गया है जो अपने साथी नूर दाऊद के साथ क़ालान्डिया चेक प्वाइंट के नज़दीक रेसिंग का अभ्यास कर रही हैं. तान्या कहती हैं, "असमानता ऐसी चीज़ है जो जन्मजात होती है. आपको यह हर उस बच्चे में दिखती है जिससे आप मिलते हैं. चाहे यह दारफ़ुर के एक बच्चे में हो या इराक़ में शरणार्थी शिविर में गरीबी में रह रहे बच्चे में या न्यूयॉर्क शहर में. आपको यह उनके अंदर दिखती है; एक उत्सुकता, ज़िंदा रहने की एक भूख और इसके बावजूद यह ऐसी चीज़ है जो ज़मीन पर हक़ीकत नहीं है."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, जॉर्ज ओसोडी की रात को ली गई तस्वीर में लागोस लगून तटीय क्षेत्र में ओकोबाबा झुग्गी बस्ती में लकड़ी के अस्थायी ढांचों को देखा जा सकता है. वह कहते हैं, "लागोस उद्यम करने वालों का शहर है, यह उत्कृष्टता का शहर है, अच्छे, बुरे और गंदों का शहर है.. यह ऊर्जा का शहर है और समानता और असमानता का शहर है."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, सिम ची यिन चीन के उभरते शहरों में कर्मचारियों की तस्वीरें लेते रहे हैं. वह कहते हैं, "मेरे लिए समानता का मतलब है... संक्षेप में कहा जाए तो सब को जीवन में समान मौक़े दिए जाएं. चाहे यह शिक्षा हो या आय, या लैंगिकता का मामला हो या इसी तरह की कोई अन्य चीज़."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीका के मिखाइल सुबोट्ज़्की कहते हैं, "एक ऐसा देश जिसमें संस्थागत रूप से इतनी असमानता रही हो, ख़ासकर नस्लीय आधार पर, हम लोग विभिन्न तरह की असमानता को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. इसीलिए एक काले डॉक्टर की एक गोरे मरीज़ की आंख का इलाज करने की तस्वीर उन स्कूली बच्चों के लिए बेहद दिल को छूने वाली है जो लोकतंत्र आने के बाद पैदा हुए हैं."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, सुसान मीसल्स उद्योग की हालत देखने के लिए बेहद समृद्ध उत्पादन विरासत वाले शहर विस्कान्सिन गईं. वह कहती हैं, "कुछ ने ही अपने दरवाज़े खोले लेकिन जब मैं इन विशाल भंडारगृहों के अंदर गई तो मुझे एक तीखा विरोधाभास नज़र आया. एक ओर तो यह विशाल इमारतें शक्ति और समृद्धि की प्रतीक थीं दूसरी ओर वह कर्मचारी जो व्यवसाय को चलाए रखे हुए थे, ज़्यादा अस्थायी और न्यूनतम दिहाड़ी पर काम करने वाले मज़दूर थे."
समानता- असमानताः एनजीओ कोलिशन ऐक्शन 2015
इमेज कैप्शन, फ़ोटो पत्रकार यूरी कोज़ीरेव इस पर नज़र रखे हुए थे कि रूस में गे होना कैसा होता है. तस्वीर में हैरी बेन'का मॉस्को में अपने साथी का चुंबन लेते हुए.