झलकता अफ्रीकी संसार

प्रकाशित

लागोस में चलने वाले फ़ोटोग्राफ़ी उत्सव में 18 देशों के 35 कलाकार भाग ले रहे हैं.

एलिस स्मीट्स-'द गेटो टैरो'
इमेज कैप्शन, महीने भर चलने वाले लागोसफ़ोटो 2015 में 18 देशों के 35 फ़ोटोग्राफ़र शिरकत कर रहे हैं. इस दौरान वहां वर्कशॉप, प्रेजेंटेशन, विमर्श, प्रदर्शनी वगैरह किया जाएगा. एलिस स्मीट्स के 'द गेटो टैरो' में पारंपरिक टैरो डेक को समझाया गया है.
एंडाइल बुका-सार्टिस्ट स्पोर्ट
इमेज कैप्शन, इस साल की थीम है 'डिज़ायनिंग फ़्यूचर्स.' बुका एंडाइल की तस्वीरों में बताया गया है कि आधुनिक युग में काला या अफ़्रीकी होने का क्या मतलब है.
फ़ैब्रिस मोंतीरो-द प्रोफ़ेसी
इमेज कैप्शन, फ़ैब्रिस मोंतीरो ने कॉसट्यूम डिज़ायनर डूल्सी के साथ मिल कर यह डिज़ायन तैयार किया. आंशिक रूप से कूड़ों से बनाए गए कपड़ों के ज़रिए पर्यावरण की स्थिति बताई गई है.
मेहदी सफ़रूसी-इन्फ्रा रेड फ़ैशन
इमेज कैप्शन, मेहदी सफ़रूसी की श्रृंखला विविधता नहीं अपनाने के फ़ैशन उद्योग की कमी से प्रेरित है. मोरक्को के इस कलाकार ने इन्फ्रा रेड फ़ोटोग्राफ़ी का इस्तेमाल किया.
क्रिस सॉंडर्स-इसीपैंसुला-फ़ीमेल रीयल एकशन्स
इमेज कैप्शन, दक्षिण अफ़्रीका में जन्मे फ़ोटोग्राफ़र और फ़िल्मकार क्रिस सॉंडर्स ने इसीपैंसुला शहर की सड़कों की जीवंत तस्वीरें खींची.
उमर विक्टर डायोप-मिक्सिंग हॉलीवुड
इमेज कैप्शन, अनत्वान टेम्प और उमर विक्टर डायोप ने अमरीकी और यूरोपीय सिनेमा को मिला जुला कर नए तरीके से पेश किया.
एमिली रेनीयर-पासपोर्ट वेस्ट अफ़्रीका
इमेज कैप्शन, अफ़्रीका के बारे में दिखाई जाने वाली तस्वीरें अकाल, युद्ध, संघर्ष वगैरह पर ही केंद्रित होती हैं. कनाडाई हैतियन फ़ोटोग्राफ़र एमिली रेनीयर ने कुछ अलग करने की ठानी.
ओवैस अबूज़ईद-यलो शर्ट-एस्केप
इमेज कैप्शन, मिस्र के फ़ोटोग्राफ़र ओवैस अबूज़ईद ने रोज़ाना की ज़िंदगी को दिखाने की कोशिश की है.
पैट्रिक विलोक-द सुपरवेल्स
इमेज कैप्शन, फ़्रांसीसी फ़ोटोग्राफ़र पैट्रिक विलोक ने एकोंडा पिग्मी महिला के पहली बार मां बनने से जुड़ी रस्मों को अपनी परियोजना का हिस्सा बनाया.
रॉबिन हैमंड-माई लागोस-पोर्ट्रेट्स ऑफ़ आंत्रेप्रेनर
इमेज कैप्शन, लागोसफ़ोटो 2015 उत्सव नाइजीरिया के शहर में 24 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगा. यह तस्वीर लागोस के उद्यमी अगंडाइप फ़िकायो की है.