ये लड़ाई का मैदान नहीं...

प्रकाशित

इस साल के आर्मी फोटोग्राफिक कंपटीशन के विजेता की घोषणा हो चुकी है.

फॉर्मर गैरीसन सार्जेंट मेजर
इमेज कैप्शन, इस साल के आर्मी फोटोग्राफिक कंपटीशन के विजेता की घोषणा हो चुकी है. रॉयल लॉजिस्टिक कोर्स के सार्जेंट रुपर्ट फरेरे ने फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता.
हेलमंड में फिर से सरकारी कब्जे के लिए लड़ते फ़ौजी, अफ़ग़ानिस्तान
इमेज कैप्शन, सार्जेंट फरेरे ने अफ़ग़ानिस्तान के अपने तीन दौरों में जो तस्वीरें ली हैं उसने कई और पुरस्कार उनकी झोली में डाले हैं.
सैनिक, 16 एयर असॉल्ट ब्रिगेड, अफ़ग़ानिस्तान
इमेज कैप्शन, सालाना आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में सभी नियमित और रिज़र्व कर्मचारी, रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी और ठेकेदार भाग ले सकते हैं जो सेना के साथ सीधे तौर पर जुड़ कर काम करते हैं.
'कोएलिशन' अमरीकी सेना का दूसरा बटालियन
इमेज कैप्शन, सार्जेंट फरेरे कहते हैं, "अफ़ग़ानिस्तान में मेरे बहुत से दोस्त थे और दुर्भाग्य से उनमें से कुछ को मैंने खो दिया. ये तस्वीरें बयां करती हैं कि हमें वहां किन हालातों से गुजरना पड़ा था."
सार्जेंट जॉन एस काबीया
इमेज कैप्शन, सिएरा लियोन के सैनिक सार्जेंट जॉन एस कैबिया की यह तस्वीर है. यह तस्वीर तब की है जब इबोला का कहर जारी था.
पहाड़ी पर टैंक पर सवार सैनिक
इमेज कैप्शन, लंदन यूनिवर्सिटी ऑफिसर ट्रेनिंग कोर्स के ऑफिसर कैडेट एडम वेब की तस्वीर 'टैंक ऑन द रेंज' को लोगों ने सबसे ज़्यादा पसंद किया.
यू्क्रेन की सेना के साथ प्रशिक्षण
इमेज कैप्शन, कॉरपोरल टॉम इवांस की यह तस्वीर 'शैमरॉक' यू्क्रेन की सेना के साथ ब्रितानी सेना की ट्रेनिंग पर आधारित है.
मोर्टार एट नाइट
इमेज कैप्शन, पेशेवर सैनिक गतिविधियों की श्रेणियों में रनर अप का अवॉर्ड कॉरपोरल जेम्स मैक एलिस्टर को मोर्टार एट नाइट के लिए दिया गया.
हाउसहोल्ड डिविजन बैंड्स के म्यूजिशियन
इमेज कैप्शन, लंदन में चेल्सी के रॉयल हॉस्पिटल में अवॉर्ड जीतने वालों को सम्मानित किया गया.