इंसान प्रकृति के कितने क़रीब...

प्रकाशित

नेशनल ज्योग्राफ़िक की फ़ोटो प्रतियोगिता में शामिल कुछ तस्वीरें.

जलकौवा
इमेज कैप्शन, वेक्सिन शेन ने अपनी तस्वीर में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को जलकौवा का शिकार करते हुए दिखाया है.
देवदूत
इमेज कैप्शन, फ़ोटोग्राफ़र क्रिस्टॉफ़र अपनी इस तस्वीर के बारे में कहते हैं- एस्टोनिया के इस प्रकाश को देखकर लगता है कि पंख फ़ैलाए हुए यह कोई देवदूत है.
हिमालयन रिकॉल्ट
इमेज कैप्शन, जेरोम जिन्स ने यह तस्वीर नेपाल में ली थी. इसमें एक व्यक्ति गेहूं से धूल और गंदगी निकाल रहा है.
जापान का एक बादल
इमेज कैप्शन, जापान में माउंट फ़ुजी के पहाड़ों के ऊपर बादलों की एक तस्वीर. ख़ास आकार के इस बादल को जापान में सुरूशिगुमो के नाम से जाना जाता है.
चमगादड़
इमेज कैप्शन, मुड़े हुए पंखों वाले चमगादड़. इसका सर, शरीर और पूंछ सब बराबर होते हैं. ये चमगादड़ गुफ़ाओं, खोखले पेड़ों और सुरंगों में पाए जाते हैं. यह तस्वीर केइ नोमियामा ने जापान के ओज़ू में ली है.
घर की ओर लौट रहा संत
इमेज कैप्शन, म्यांमार के मंडालय में अपने घर की तरफ़ जाता हुआ एक बौद्ध भिक्षु. यह तस्वीर ची किओंग लिम ने ली है.
सफ़ेद लोमड़ी
इमेज कैप्शन, दुनिया के सबसे विपरीत परिस्थितियों में से एक आर्कटिक में रहने वाली लोमड़ी. यह तस्वीर मानॉन मौली ने कनाडा के चर्चिल में ली है.
बरसात के बादल
इमेज कैप्शन, आइसलैंड में बादलों की तस्वीर. यह तस्वीर एड्रिआन थेज़े ने ली है.