सईद जाफ़री के साथ बातचीत
प्रकाशित
सईद जाफ़री का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने थिएटर, बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम किया. उन्होंने ऑस्कर विजेता फ़िल्म गांधी और सत्यजीत रे की शतरंज के खिलाड़ी जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया.
कई साल पहले, लंदन में बीबीसी हिंदी के संवाददाता नरेंद्र कौशिक ने सईद जाफ़री का बीबीसी के स्टूडियो में इंटरव्यू किया था.
इसमें सईद जाफ़री ने बताया- "मैं हॉलीवुड नहीं गया, हॉलीवुड मेरे पास आया." कई और दिलचस्प बातें सुनिए इस आर्काइव इंटरव्यू में...