स्तनधारियों की हैरतअंगेज तस्वीरें

प्रकाशित

जंगली स्तनधारियों की फ़ोटो लेना किसी चुनौती से कम नहीं.

पॉल डिबन
इमेज कैप्शन, मैमल्स सोसाइटी के 'मैमल्स फ़ोटोग्राफ़र प्रतियोगिता' के उपविजेता पॉल डिबन ने ऊदबिलाव की यह फ़ोटो ली है. इस तस्वीर को उन्होंने 'सर्फ़िंग द वेएर' नाम दिया है.
रिचर्ड बॉवलर
इमेज कैप्शन, जंगली स्तनधारी, फ़ोटोग्राफ़रों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होते हैं, इसकी वजह से मैमल्स सोसाइटी की 'मैमल्स फ़ोटोग्राफ़र प्रतियोगिता' और ज़्यादा आकर्षक हो जाती है. इस प्रतियोगिता का हमारे आस पास पाई जानी वाली मैमल्स की फ़ोटो लेने की कैटेगरी (मैमल्स ऑन आवर डोरस्टेप) में पहला पुरस्कार रिचर्ड बॉवलर को पोल कैट की इस फ़ोटो के लिए दिया गया.
पॉल डिबन
इमेज कैप्शन, 'कैच ऑफ़ द डे' नाम के इस फ़ोटो को लेने वाले पॉल डिबन को 'ब्रीफ़ इनकाउंटर' (पल भर के लिए देख पाना) के वर्ग में पहला पुरस्कार मिला.
सारा डार्नेल
इमेज कैप्शन, 'ब्रीफ़ इनकाउंटर' की कैटेगरी में दूसरा पुरस्कार सारा डार्नेल को बैंक वॉल (एक तरह का चूहा) की तस्वीर के लिए मिला. यह चूहा एक फल को खा रहा है.
एलेक्स व्हाइट
इमेज कैप्शन, 15 वर्ष से कम आयु के 'यंग मैमल फ़ोटोग्राफ़र' का पुरस्कार 12 साल के एलेक्स व्हाइट को बैठे हुए इस खरगोश की फ़ोटो के लिए मिला.
कील मूरी
इमेज कैप्शन, 16 से 18 साल से वर्ग में कील मूरी को लोमड़ी की इस फ़ोटो के लिए पहला पुरस्कार मिला.
मार्क इस्टमेंट
इमेज कैप्शन, 'मैमल्स इन आवर लैंडस्केप्स' (जहां तक हम एक बार में देख सकते हैं) के वर्ग में मार्क इस्टमेंट को पहला पुरस्कार मिला. कामोत्तेजना के दौरान हिरण की यह फ़ोटो ब्रिस्टल के एश्टन कोर्ट में ली गई है.
रिचर्ड बॉवलर
इमेज कैप्शन, 'मैमल्स इन आवर लैंडस्केप्स' के वर्ग में उपविजेता का पुरस्कार रिचर्ड बॉवलर को क़ब्रिस्तान के भीतर मौजूद इस लोमड़ी की फ़ोटो के लिए मिला.