भूकंप के एक साल बाद नेपाल

प्रकाशित

नेपाल में साल भर पहले एक शक्तिशाली भूकंप आया था. इसमें हज़ारों की मौत हुई थी. लाखों घर तबाह हो गए थे और कई ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों को गंभीर नुक़सान पहुँचा था. भूकंप के एक साल बाद भी नेपाल में पुनर्निर्माण का काम बहुत तेज़ी से नहीं हो पा रहा है, जिसपर नेपाल सरकार ने नाराज़गी जताई है.