नेपालः बारिश के देवता का रथ उत्सव

प्रकाशित

नेपाल में बारिश के देवता मछिन्द्रनाथ का रथ उत्सव मनाया जाता है.

रातो मछिन्द्रनाथ के रथ पर बैठे भक्त
इमेज कैप्शन, नेपाल के ललितपुर में रथ उत्सव के दौरान बारिश के देवता रातो (लाल) मछिन्द्रनाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. देवता से अच्छी बारिश, फसल और समृद्धि की कामना की जाती है.
नेपाल में कुवांरी किशोर लड़की को देवी माना जाता है
इमेज कैप्शन, नेपाल में किशोरवय (मासिक धर्म शुरू होने से पहले की उम्र) की कुवांरी लड़की को देवी माना जाता है. ये उत्सव नेपाली हिंदू और बौद्ध हर साल मनाते हैं.
देवता मछिन्द्रनाथ के रथ को रोकता हुआ एक भक्त
इमेज कैप्शन, हर साल मई के महीने में काठमांडू के नजदीक ललितपुर में नेपाली हिंदू और बौद्ध रातो मछिन्द्रनाथ रथ उत्सव के दौरान रथ खींचने के लिए एकत्र होते हैं. रथ उत्सव के दौरान एक भक्त रथ को रोकने की कोशिश करता हुआ.
नेपाली हिंदूओं और बौद्धों का यह मुख्य त्योहार है.
इमेज कैप्शन, इस उत्सव में बारिश के देवता रातो मछिन्द्रनाथ से अच्छी मानसूनी बारिश, फसल और सुख-समृद्धि बढ़ाने की प्रार्थना की जाती है.
नाचते हुए भक्त
इमेज कैप्शन, ललितपुर के रथ महोत्सव के दौरान रातो मछिन्द्रनाथ के रथ के सामने भक्त ड्रम के धुन पर नाच उठते हैं.
देवी
इमेज कैप्शन, रातो मछिन्द्रनाथ रथ महोत्सव में शामिल होने के लिए एक कन्या देवी के रूप में तैयार किया जा रहा है.
नेपाली हिंदूओं और बौद्धों का यह मुख्य त्योहार है.
इमेज कैप्शन, भक्त रातो मछिन्द्रनाथ देवता का रथ खींचते हुए ले कर जाते हैं.