रोबोनॉट की दुनिया
प्रकाशित
ब्रिटेन की एडिनबरा यूनिवर्सिटी के रोबोटिक्स सेंटर में इन दिनों नासा के एक रोबोट पर काम चल रहा है जो इंसानों की तरह दिखता है. वहाँ इसके लिए ऐसे निर्देश तैयार करने की कोशिश हो रही है जिससे वो इंसानों की तरह काम कर सकेगा. वैज्ञानिक इस तरह के रोबोनॉट्स से ऐसे काम करवाना चाहते हैं जिसमें इंसानों के लिए काफ़ी ख़तरा हो सकता है.