मोसुल की लड़ाई

प्रकाशित

दो साल पहले इराक़ के दूसरे बड़े शहर मोसुल पर तथाकथित इस्लामिक स्टेट ने कब्ज़ा कर लिया था. चरमपंथियों को शहर हथियाने में एक हफ़्ते से भी कम समय लगा.

मगर शहर को उनके चंगुल से छुड़ाने की लड़ाई आसान साबित नहीं हो रही. बीबीसी संवाददाता नफ़ीसा कोनावर्द ने मोसुल के बाहरी इलाक़े से शहर की ओर बढ़ते इराक़ी सेना के अभियान का जायज़ा लिया.