आपको कौन सा हेयर स्टाइल पसंद है?

प्रकाशित

कहते हैं कि एक महिला 30 बार हेयर स्टाइल बदलती है. तस्वीरों में देखिए अनोखे हेयर स्लाइल.

मार्गरेट विंची हेल्ल
इमेज कैप्शन, बालों का जूड़ा बनाने का स्टाइल मार्गरेट विंची हेल्ट ने ईजाद की थी. अब वो नहीं रहीं. हेल्ट डाउन टाउन शिकागो में एक सैलून चलाती थीं, उसी दौरान उन्हें इस लोकप्रिय स्टाइल का ख़्याल आया. इस स्टाइल को प्रदर्शित करने के लिए शिकागो हिस्ट्री म्यूज़ियम में एक डमी रखी गई है.
ऑड़्री हैपबर्न
इमेज कैप्शन, तिकोने आकार में बालों के स्टाइल का यह तरीका 1960 के दशक में तब खूब लोकप्रिय हुआ था, जब अमरीकी राष्ट्रपति केनेडी की पत्नी जैकलिन केनेडी और अभिनेत्री ऑड़्री हैपबर्न ने इसे अपनाया.
स्प्रिंगफ़िल्ड
इमेज कैप्शन, ताज के आकार में बनाए गए बालों का यह स्टाइल भी काफ़ी लोकप्रिय हुआ. यह तस्वीर 1968 की ब्रिटेन की मशहूर गायिका डस्टी स्प्रिंगफ़िल्ड की है, जिनके बाल इसी स्टाइल में संवारे हुए हैं.
हॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ
इमेज कैप्शन, बालों के जूड़ा बनाने के स्टाइल को दशकों तक हॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों और गायिकाओं ने अपनाया. तस्वीर में एक अमरीकी पॉप तिकड़ी की गायिका वेरोनिका, नेद्रा टैली और एले बेनेट हैं.
एमी वाइनहाउस
इमेज कैप्शन, हाल के वर्षों में कई महिलाओं ने पुराने हेयर स्टाइल को अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है. अब इस दुनिया में नहीं रहीं गायिका एमी वाइनहाउस ने जूड़े के स्टाइल को अपने कई एलबमों में अपनाया और उनका यह स्टाइल पूरी दुनिया में मशहूर हुआ.
अडेल
इमेज कैप्शन, 2013 के गोल्डन ग्लोब अवार्ड के दौरान अडेल ने इस स्टाइल में अपने बाल संवारे थे.
लेडी गागा
इमेज कैप्शन, कहा जाता है कि एक महिला अपने पूरे जीवन में 30 हेयर स्टाइल आजमाती है. कुछ तो हर 15 महीने में अपने बालों को संवारने के तरीक़े में बदलाव करती हैं. यह है अलग हेयर स्टाइल में दिखने वाली गागा का ब्लू बीहाइव हेयर स्टाइल.
सिम्सन
इमेज कैप्शन, और दुनिया के सबसे चर्चित शो 'सिम्सन' में नीले बालों की मार्ज का तो अभी भी जलवा बरक़रार है.