सोशल: ''...हम थोड़े मौन क्या हुए आप तो सुपरमैन हो गए''

इमेज स्रोत, Twitter/AAM AADMI PARTY
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हाल ही में नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को घेरने वाले यशवंत सिन्हा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दोनों नेता एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में मिले थे, जिसकी तस्वीर आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी.
बीते एक हफ़्ते से बीजेपी के अंदर ही इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि अर्थव्यवस्था में मंदी आई है या नहीं. पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने सवाल उठाए तो पार्टी की तरफ से जवाब उनके बेटे और मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा ने दिया.
ख़ुद अरुण जेटली सफाई देने मैदान में उतरे. जिस पर अरुण शौरी ने भी जवाब दिया. इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने मौका देखकर अपनी चुप्पी तोड़ी. यशवंत सिन्हा ने जिस अंदाज़ में मोदी सरकार पर सवाल उठाए उससे विपक्ष को भी थोड़ा ताक़त का अहसास हुआ है और कई दलों के नेताओं ने सरकार पर सवाल खड़े किए.

इमेज स्रोत, Getty Images
सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी
यशवंत सिन्हा और केजरीवाल की मुलाक़ात की तस्वीर सामने आने पर लोगों ने इसके अलग-अलग मायने निकालने शुरू कर दिए हैं. बीबीसी हिन्दी ने भी सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की और लोगों से इसके लिए कैप्शन देने को कहा. फ़ेसबुक और ट्विटर पर कई यूजर्स ने तस्वीर पर फ़िल्मी गानों की लाइनें और चुटकुले तक कैप्शन के तौर पर सुझाए.
एमपी मित्रा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''सिन्हा जी हम थोड़े मौन क्या हुए आप तो सुपर मैन हो गए.''

इमेज स्रोत, Twitter
@brijeshsinghrc1 नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ''कब के बिछड़े हुए हम, आज यहां आ के मिले.''

इमेज स्रोत, Twitter
@surandrasingh21 नाम के के ट्विटर हैंडल ने इस तस्वीर में केजरीवाल और सिन्हा की काल्पनिक बात का ज़िक्र किया. जिसमें केजरीवाल सिन्हा से उनके लुक के बारे में सवाल करते हैं और सिन्हा इसे इकोनॉमी ब्यूटी क्रीम का कमाल बताते हैं.

इमेज स्रोत, Twitter
@rakeshsriva नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, ''डूबते को तिनके का सहारा.''
@Anand9T नाम के हैंडल ने लिखा, ''आंखों ही आंखों में इशारा हो गया?''

इमेज स्रोत, Twitter
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















