सोशल: कार्डबोर्ड में जवानों के शव...क्या है पूरा मामला?

इमेज स्रोत, Twitter
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वायुसेना का Mi -17 V5 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था.
शुक्रवार को हुए इस हादसे में सेना के सात जवान मारे गए. हादसे को लेकर जहां लोगों ने दुख प्रकट किया वहीं जिस तरह शवों को रखा गया उसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा भी है.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है. जिसमें प्लास्टिक में लिपटे कार्डबोर्ड के बॉक्स में रखे शव हैं. सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या शहीदों के ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए?
हालांकि सेना ने इसे 'भूल' के तौर पर स्वीकार किया और भविष्य में ऐसा नहीं होने की भी बात कही.
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक ख़बर के मुताबिक अधिकारियों का कहना है कि पास के बेस से उस समय बॉडी बैग या ताबूत लाने का समय नहीं था क्योंकि शव खुले में पड़े हुए थे. ऐसे में उस दौरान उपलब्ध सबसे बेहतर संसाधन का इस्तेमाल किया गया.

इमेज स्रोत, Twitter
ये मामला उस समय ज्यादा भड़क गया जब लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग ने अपने ट्विटर हैंडल @rwac48 से क़रीब 24 घंटे पहले एक तस्वीर पोस्ट की. पनाग ने लिखा 'बीते दिन देश की सेवा में सात जवान बाहर निकले. और कुछ इस तरह वापस आए.'
पनाग ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें शवों को किस तरह रखा गया है नज़र आ रहा है.

इमेज स्रोत, Twitter
एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए पनाग ने लिखा है ये है सही बॉडी बैग. पनाग ने ट्वीट करके इस बात पर भी ज़ोर दिया कि शवों को ले जाने के लिए सही बॉडी बैग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

इमेज स्रोत, Twitter
सोशल मीडिया पर एक ओर जहां आम लोगों ने शवों के साथ हुए इस व्यवहार पर नाराज़गी जताई वहीं क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी तीखा हमला किया.

इमेज स्रोत, Twitter
नितिन अरोड़ा लिखते हैं कि आज एयरफोर्स डे है और श्रद्धांजलि देने का यह तरीक़ा पूरी तरह ग़लत है. चौंकाने वाला और अपमानजनक.

इमेज स्रोत, Twitter
ये ट्वीट उन्होंने कल किया था. इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं.

इमेज स्रोत, Twitter
हालांकि बाद में इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन आर्मी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि शवों को इस तरह स्थानीय संसाधनों में रख कर भेजा जाना भूल है.

इमेज स्रोत, Twitter
इसके बाद एक और ट्वीट किया गया कि मारे गए जवानों को हमेशा पूरा सम्मान दिया गया है. उनके शवों को बॉडी बैग, लकड़ी के बक्से या ताबूत में ले जाया जाए, इसे सुनिश्चित किया जाएगा.

इमेज स्रोत, Twitter



















