बीबीसी फन एंड गेम्स
प्रकाशित
बीबीसी फन एंड गेम्स के इस अंक में दीप्ति कार्की के साथ सुनिए खेल जगत की दुनिया से खबरें.
इस अंक में एक बार फिर बात होगी फुटबाल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया से. नोवी कहते हैं की फुटबाल विश्व कप के दुसरे हफ्ते में बड़े उलटफेर हुए.
खासतौर पर फ्रांस और इटली का विश्व कप से बहार हो जाना आश्चर्यजनक है.
साथ ही नोवी से सुनिए अर्जेंटीना के खिलाडियों, टीम की ताकत और खामियों के बारे में.
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे इस फुटबाल विश्व कप को कवर करने के लिए बीबीसी संवादाता पंकज प्रियदर्शी मौजूद हैं. शो में सुनिए पंकज के विश्व कप से जुड़े अनुभव.
भारतीय क्रिकेट टीम ने पंद्राह साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एशिया कप जीता.