बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी. बीबीसी हिंदी की विशेष लाइव कमेंटरी.
यह अपने आप अपडेट होता रहेगा.
ताज़ा पेज देखें उधर पुरुष टेनिस सिंग्लस मुकाबले में सोमदेव ने स्वर्ण जीता
भारत ने हॉकी मैच में पाकिस्तान को 7-4 से हराया. जीत के साथ भारत पुरुष हॉकी टीम सेमीफ़ाइनल में.
अमित बरुआ- पाकिस्तान ने अंतिम दो मिनटों में गोल किया. भारत 7-4 से आगे. अब्बासी ने गोल किया
लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में इस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भारतीय रक्षक पंक्ति ने अच्छा खेल दिखाया
खेल अपने अंतिम दौर में..आख़िरी पाँच मिनट बचे
भारत दूसरे हाफ़ में पाकिस्तान से 7-3 से आगे चल रहा है
मैच में रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. गोल पर गोल हो रहे हैं
अमित बरुआ-भारत का जवाबी आक्रमण, भारत ने पाकिस्तान पर सातवां गोल किया. गोल शिवेंद्र सिंह ने किया
पाकिस्तान की टीम गोल करने में सफल हुई. अब भारत तीन के मुकाबले छह गोल से आगे.
पाकिस्तान को मिला चौथा पेनल्टी कॉर्नर. भारत के गोलकीपर पर निगाहें
भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर. लेकिन मौका गंवाया, भारत मैच में 6-2 से आगे है...
स्टॉकलैंड की टीम भी मैच देखने आई हुई है. स्टेडियम में हर ओर लहराते भारतीय तिरंगा
भारतीय गोलकीपर का बेहतरीन बचाव वरना गोल हो सकता था.
भारत अब मैच में 6-2 से आगे है...
भारत ग़ज़ब फ़ॉर्म, कला और कौशल का ताममेल, शिवेंद्र का पास, भारत ने किया छठा गोल. धर्मवीर ने किया छठा गोल
अमित बरुआ- सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मैच देखने आए हुए हैँ और जनरल स्टैंड से ही मैच का आनंद ले रहे हैं
अमित बरुआ-पाकिस्तान को मिला पेनल्टी कॉर्नर लेकिन कोई फ़ायदा नहीं
भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर, भारत ने फिर किया गोल, भारत अब दो के मुकाबले पाँच गोल से आगे
भारत को दूसरे हाफ़ में मिला पेनल्टी कॉर्नर. संदीप सिंह को एक और मौका
ऑस्ट्रेलिया के टिम पुलमैन अंपायरिंग कर रहे हैं
पाकिस्तान और भारत दोनों सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने की कोशिश में लगे हैं
दूसरे हाफ़ का हॉकी मैच शुरु. भारत पाकिस्तान से 4-2 से आगे.
पंकज प्रियदर्शी- राजनेता और पूर्व मिस इंडिया नफ़ीसा अली भी स्टेडियम में, घूम घूम कर फ़ोटो खींचती हुई. वे ख़ूब नाचीं भी
पंकज प्रियदर्शी- स्टेडियम में शेरा का ज़बरदस्त स्वागत
हॉकी मैच के अलावा ख़बर ये है कि भारत की उभरती एथलीट टिंटू लुका महिलाओं की 800 मी दौड़ के फ़ाइनल में, अपनी हीट में सबसे आगे.- अनुभा
भारत ने कई सारे पेनल्टी कॉर्नर गंवाए.
पहले हाफ़ का खेल ख़त्म, हॉकी मैच में भारत पाकिस्तान से 4-2 से आगे है
पाकिस्तानी खिलाड़ी को चोट लगी, भारतीय टीम ने एक और पेनल्टी कॉर्नर की माँग की लेकिन माँग खारिज
भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विरोध जताया जबकि पहले हाफ़ का समय समाप्त.
संदीप सिंह पर उम्मीदें जिन्होंने अब तक भारत को निराश नहीं किया है
भारत को मिला एक और पेनल्टी कॉर्नर. ये भारत का सातवां पेनल्टी कॉर्नर है
पाकिस्तान के वसीफ़ अहमद को हरा कार्ड.
पंकज प्रियदर्शी- पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं
भारत के खिलाड़ी सुरक्षात्मक शैली अपनाए हुए हैं.
पाकिस्तान ने खेल में वापसी करते हुए भारत पर दूसरा गोल दागा. भारत 4-2 से आगे
विश्व रैकिंग में भारत का स्थान नौवां जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर है
मैच के शुरुआती पलों के मुकाबले खेल की गति कुछ धीमी हुई.
भारतीय गोलकीपर भरत छेत्री गोल बचा नहीं पाए, मोहम्मद इमरान ने गोल किया. पाकिस्तान ने पहला गोल किया
पाकिस्तान को मिला पेनल्टी स्ट्रोक
पाकिस्तान को मिला दूसरा पेलन्टी कॉर्नर, भारत की रफ़्तार कुछ धीमी और डेफ़ेन्सिव तरीके से खेल रहे हैं
भारत को पहले हाफ़ में अब तक कुल छह पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं.
पंकज प्रियदर्शी-जीतेंगे, जीतेंगे के नारों के बीच गोलों की बरसात
भारत को रोकना मुश्किल, भारत ने पाकिस्तान पर चौथा गोल दागा जबकि पहले हाफ़ के चौदह मिनट बचे हैं
दानिश ने भारत के लिए एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया
भारत ज़बरदस्त फॉर्म में. संदीप सिंह ने पास दिया और शिवेंद्र सिंह ने भारत के लिए तीसरा गोल किया.
पहले हाफ़ में भारत पाकिस्तान से 2-0 से आगे
भारत के तुषार खांडेकर ने गोल करने का अच्छा प्रयास किया लेकिन पाकिस्तानी गोलकीपर ने भी बेहतरीन खेल दिखाया
भारतीय गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया और गोल नहीं होने दिया, भारत को फ़्री हिट
पंकज प्रियदर्शी-पाकिस्तानी टीम को मिला पेनल्टी कॉर्नर, निगाहें भारतीय गोलकीपर पर, राजपाल फ़ील्ड पर लौटे
भारत को पाँचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला, भारत ने ये मौका नहीं गंवाया, पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त
पहले 10 मिनट में भारत को मिला चौथा पेनल्टी कॉर्नर. सबकी निगाहें संदीप पर
पाकिस्तान के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया, भारत गोल नहीं कर पाया.भारत 1-0 से आगे चल रहा है.
पंकज प्रियदर्शी-भारत ने तीसरा पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया. राजपाल फ़िलहाल मैदान से बाहर
भारत ने दूसरा पेनल्टी कॉर्नर गंवाया. पहले हाफ़ में भारत 1-0 से आगे चल रहा है.
भारत को मिला दूसरा पेनल्टी कॉर्नर. मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है,
भारत ने मैच में 1-0 की बढ़त ली, समर्थकों में ख़ुशी की लहर
भारत ने पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, संदीप सिंह ने गोल किया
पंकज प्रियदर्शी- मैच शुरु होते ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला
भारत- पाकिस्तान हॉकी मैच मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरु
बॉक्सिंग में भारत के मनोज कुमार सेमीफ़ाइनल में पहुँचे
पंकज प्रियदर्शी-पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक पाकिस्तानी झंडा फ़हरा रहे हैं.
अमित बरुआ ने बताया कि एयर मार्शल अर्जन सिंह भी दर्शक दीर्घा में मौजूद, लोगों में ग़ज़ब का उत्साह, इंडिया रॉक की गूँज
पंकज प्रियदर्शी- स्टेडियम में चक दे और जय हो गीत की गूँज, पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक मैच देखने पहुंचे
अमित बरूआ- इस समय भारतीय और पाकिस्तान टीमें अभ्यास कर रही हैं
शाम सात बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का मैच.
भारतीय पहलवान अनुज चौधरी 84 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक से चूके, पाकिस्तान को मिला स्वर्ण पदक
भारत के पहलवान अनुज चौधरी का मुकाबला पाकिस्तान के पहलवान ईनाम मोहम्मद से चल रहा है
भारत को अब कुल 28 स्वर्ण पदक, आज चार स्वर्ण पदक
दक्षिण अफ्रीका के पहलवान को आसानी से हराया सुशील कुमार ने
66 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती मे सुशील कुमार ने जीता स्वर्ण
स्वर्ण पदक सुशील कुमार के नाम......
पहला राउंड सुशील कुमार के नाम
दक्षिण अफ्रीका के पहलवान से सुशील का मुकाबला
विश्व चैंपियन पहलवान सुशील कुमार का स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला
55 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में नाइजीरिया को रजत पदक
पाकिस्तान के अज़हर हुसैन ने 55 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण जीता
अनिल कुमार ने 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में जीता कांस्य पदक
कांस्य पदक के लिए अनिल कुमार का मुकाबला वेल्स के पहलवान से
कुश्ती के मुकाबले शुरु
एकल रिकर्व तीरंदाज़ी में भारत के जयंत तालुकदार को कांस्य
भारत को आज अब तक तीन स्वर्ण पदक, कुल 27 स्वर्ण पदक
ऐश्वर्य कपूर: राहुल बनर्जी को स्वर्ण पदक, तीरंदाज़ी एकल रिकर्व मुकाबले में
तीरंदाज़ी एकल रिकर्व के फाइनल में राहुल बनर्जी का मुकाबला जारी
मुकेश शर्मा: दिलबाग सिंह, '' हमारी रणनीति काम कर गई.. अब निशाना स्वर्ण पदक पर है''
69 किलो वेल्टरवेट में भारत के दिलबाग सिंह ने क्वार्टर फाइनल में बोस्तवाना के मुक्केबाज़ को हराया
पवन नारा: मानवजीत सिंह संधू को कांस्य पदक सिंगल ट्रैप फाइनल
सिंगल ट्रैप फाइनल में मानवजीत सिंह संधू और एडम वैला के बीच कांस्य के लिए मुकाबला
सिंगल ट्रैप फाइनल में स्वर्ण और रजत की दौड़ से बाहर भारतीय खिलाड़ी
राहुल बनर्जी तीरंदाज़ी एकल रिकर्व के फ़ाइनल में पहुंचे
शूटिंग के सिंगल ट्रैप फाइनल में भारत के दो खिलाड़ी, मुकाबला जारी
ऐश्वर्य कपूर: राहुल बनर्जी पुरुष तीरंदाज़ी एकल रिकर्व सेमीफाइनल में पहुंचे
जयभगवान ने 60 किलो लाइटवेट वर्ग में अपना मैच जीता,
जयभगवान ने कई अंकों की बढ़त बनाई
भारत के मुक्केबाज़ जयभगवान का मुकाबला नाइजीरिया के मुक्केबाज़ से
लुई जूली ने अखिल कुमार को हराया
अखिल कुमार बैंटमवेट कैटेगरी में मॉरीशस के बॉक्सर से हारे
बैंटमवेट कैटेगरी में अखिल कुमार का मैच शुरु
मुक्केबाज़ अखिल कुमार का मुकाबला मॉरीशस के मुक्केबाज़ से शुरु
बीसीसीआई गवर्निंग काउंसिल ने करार खत्म किया दोनों टीमों से
राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर
आईपीएल की दुनिया में हलचल
25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में हरप्रीत सिंह को स्वर्ण पदक, विजय कुमार को रजत पदक
हरप्रीत सिंह ( स्वर्ण पदक विजेता)- पहले लय नहीं आई थी, लय आई तो अच्छा शूट किया
मलेशिया को रजत औऱ कांस्य 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल महिला सिंगल्स में सिंगापुर की जास्मीन को स्वर्ण
मशहूर मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शाम के समय
सोमदेव देववर्मन फ़ाइनल खेंलेगे एकल वर्ग टेनिस के स्वर्ण के लिए
आज शाम भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हॉकी में, जो जीतेगा सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना
पवन नारा: 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में हरप्रीत सिंह को स्वर्ण पदक
भारत के अनुज कुमार 84 किलो फ्रीस्टाइल के फाइनल में
अनिल का ख़राब प्रदर्शन, पाकिस्तान के अज़हर हुसैन जीते
55 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती के एक और क्वार्टर फाइनल में अनिल कुमार का मुकाबला पाकिस्तान से
भारत को इन खेलों में अब तक कुल 25 स्वर्ण
ऐश्वर्य कपूर: डोला, '' एक चूक हो गई वर्ना फाइनल में रहती, कांस्य से संतोष करना पड़ा''
ऐश्वर्य कपूर: दीपिका ने कहा,'' मैं फाइनल में डोला का सामना करना चाहती थी''
सुशील कुमार ने नौ सेकंड में जांबिया के पहलवान को चित किया
सुशील कुमार ने विरोधी पहलवान को कुछ ही सेकंड में चित किया.
खेल के सातवें दिन शेरा भी खूब दिख रहे हैं
सुशील कुमार का (66 वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती )सेमीफाइनल मैच शुरु
ऐश्वर्य कपूर: दीपिका कुमारी को रिकर्व तीरदांजी फाइनल में स्वर्ण
दीपिका रीकर्व तीरंदाज़ी फाइनल में इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिसन विलियम्सन से आगे
डोला बनर्जी को रीकर्व तीरदांज़ी में कांस्य पदक
भारत के जोगिंदर कुमार 120 किलोवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में
जनपथ और राजपथ की सड़कों पर शाम तक साइकलिंग इवेंट
ऐश्वर्य कपूर: महिला एकल रीकर्व तीरदांज़ी में दीपिका कुमार फ़ाइनल में
कनाट प्लेस के पास साइकलिंग इवेंट जारी
डोल बनर्जी महिला रीकर्व तीरदांज़ी के सेमीफाइनल में हारीं
66 किलोवर्ग कुश्ती में सुशील कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे















