बीबीसी फन एंड गेम्स

प्रकाशित

19 फरवरी से शुरू हो रहा है क्रिकेट का विश्व कप जिसे भारत, बंगलादेश और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं. क्यूंकि इस बार ये टूर्नामेंट भारतीय उपमहाद्वीप में खेला जाना है इसलिए भारतीय टीम से उम्मीदें दुगनी हो गयी हैं.

लेकिन कप्तान महेंदर सिंह धोनी इस बात से ज़रा भी परेशान नहीं हैं. वो कहते हैं टीम में सभी खिलाड़ी इतने अनुभवी हैं की वो इस तरह के दबाव को झेल सकते हैं.

बीबीसी फन एंड गेम्स में इस हफ्ते आप सुन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी को जो कह रहे हैं कि वो इस नए फॉर्मेट से खुश हैं. अगर आपको याद हो तो 2007 में हुए क्रिकेट विश्व कप में भारत पहले ही दौर में हार कर बहार हो गया था.

क्रिकेट के अलावा शो में बात हो रही है फुटबाल की. हाल ही में फुटबाल क्लब चेल्सी ने लीवरपूल के खिलाड़ी फर्नान्डो टोरेस को रिकॉर्ड 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर देकर ख़रीदा. टोरेस कहते हैं कि ये उनकी करियर में एक बड़ा कदम है. साथ ही वो ये भी कहते हैं कि वो बेहतरीन फुटबाल खेलने की कोशिश करेंगे.

शो में आप सुन सकते हैं नोवाक जोकोविच को भी. जोकोविच ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया है.