बेयरस्टो का रन आउट का सही या ग़लत? बहस में धोनी का ज़िक्र क्यों

जॉनी बेयरस्टो
इमेज कैप्शन, जॉनी बेयरस्टो को रन आउट दिए जाने के लेकर विवाद है
प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ताज़ा ऐशेज़ सिरीज़ के दूसरा टेस्ट मैच काफ़ी रोमांचक रहा.

मैच काफ़ी टक्कर वाला रहा, लेकिन आख़िरकार ऑस्ट्रेलिया ने 43 रनों से मैच जीतकर सिरीज़ में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपनी बेहतरीन शतकीय पारी के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

इंग्लैंड को जीत के लिए दूसरी पारी में 371 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 327 रन बनाकर आउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 और दूसरी पारी में 279 रन बनाए थे. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे.

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों की अहम बढ़त मिली थी, जो इस मैच में निर्णायक साबित हुई.

इस टेस्ट में बेन स्टोक्स की 155 रनों की साहसिक पारी यादगार रही, तो पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी शतक लगाया.

लेकिन इस सबके बीच सबसे ज़्यादा चर्चा और विवाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर है.

हुआ क्या था?

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो
इमेज कैप्शन, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लगता है कि बेयरस्टो के ख़िलाफ़ अपील खेल भावना के तहत नहीं थी

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में जीत के लिए लक्ष्य हासिल करने को लेकर संघर्ष कर रही थी.

उसके पाँच विकेट गिर चुके थे और स्कोर था 193 रन.

पिच पर थे कप्तान बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो.

गेंदबाज़ी कर रहे थे कैमरन ग्रीन और उनके सामने थे बेयरस्टो.

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 1

कैमरन ग्रीन ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी और बेयरस्टो ने डक किया.

गेंद विकेटकीपर एलेक्स केरी के पास गई और इस बीच बेयरस्टो क्रीज़ से बाहर निकल कर आगे चलने लगे.

तभी एलेक्स केरी ने थ्रो करके स्टम्प उड़ा दी और फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने रन आउट की अपील की.

फ़ील्ड पर मौजूद अंपायर्स ने इसे थर्ड अंपायर को रेफ़र किया और फिर बेयरस्टो को रन आउट करार दिया गया.

इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका था. पूरी टीम सन्नाटे पर थी और फ़ील्ड पर मौजूद कप्तान बेन स्टोक्स भी इससे काफ़ी नाराज़ दिखे.

लेकिन बेयरस्टो को वापस पवेलियन लौटना पड़ा. इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इसे खेल भावना के ख़िलाफ़ बताया.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों और कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसे 'फेयर गेम' कहा

किसने क्या कहा?

आर अश्विन
इमेज कैप्शन, आर अश्विन ने इस मामले पर खेल भावना की बात उठाना सही नहीं

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है ऑस्ट्रेलिया के लिए वो मैच जीतने वाला मौक़ा था, क्या मैं इस तरह मैच जीतना चाहता, तो इस जवाब है- ना.

बेन स्टोक्स ने ये भी कहा- अगर मैं दूसरे पक्ष में रहता, तो ये पूछता कि क्या अंपायर ने ओवर ख़त्म होने का इशार कर दिया था. फिर थोड़ा रुककर सोचता कि क्या ये खेल भावना के तहत है या नहीं.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि विकेटकीपर एलेक्स केरी ने किया वो 'फेयर प्ले' था.

पैट कमिंस ने कहा- मुझे लगता है कि केरी ने कुछ गेंद पहले भी ऐसा होते देखा था. ये पूरी तरह फेयर प्ले था. नियम भी ऐसा ही है. कुछ लोग असहमत हो सकते हैं, लेकिन मैं इसको इसी तरह देखता हूँ.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 2

भारतीय क्रिकेट आर अश्विन ने भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- हमें एक तथ्य को साफ़ तौर पर समझना चाहिए. कोई भी विकेटकीपर एक टेस्ट मैच में उतनी दूर से स्टम्प पर गेंद उस समय तक नहीं फेंकेगा, जब तक वो या उसकी टीम को ऐसा न लगे कि बल्लेबाज़ बार बार क्रीज़ से निकल रहा है, जैसा बेयरस्टो ने किया.

अश्विन का कहना है कि हमें अनफ़ेयर गेम या खेल भावना से अलग एक खिलाड़ी के स्मार्ट खेल की सराहना करनी चाहिए.

छोड़िए X पोस्ट, 3
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 3

इंग्लैंड के गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने एलेक्स केरी पर ग़ुस्सा निकालते हुए कहा कि वे इसके लिए हमेशा याद रखे जाएँगे.

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग का समर्थन मिला. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बेयरस्टो को आउट नहीं करना चाहिए था.

उन्होंने इसे खेल भावना के ख़िलाफ़ बताया.

छोड़िए X पोस्ट, 4
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 4

इस फ़ैसले के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की.

धोनी क्यों हैं चर्चा में

महेंद्र सिंह धोनी
इमेज कैप्शन, महेंद्र सिंह धोनी के फ़ैसले की हो रही है चर्चा

बेयरस्टो को लेकर चल रही चर्चा के बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्रेंड करने लगे और सोशल मीडिया पर उनके खेल भावना की तारीफ़ होने लगी.

सोशल मीडिया पर वर्ष 2011 के ट्रेंट ब्रिज टेस्ट की चर्चा होने लगी, जिसमें धोनी ने इयन बेल को वापस बुला लिया था. जबकि थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट दे दिया था.

इंग्लैंड की दूसरी पारी चल रही थी और चायकाल से पहले आख़िरी गेंद पर मॉर्गन ने एक शॉट लगाया, जो बाउंड्री लाइन की ओर जा रही थी.

छोड़िए X पोस्ट, 5
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 5

प्रवीण कुमार ने गेंद को रोकने की कोशिश की और रीप्ले से पता चला कि उनकी कोशिश सफल रही.

प्रवीण कुमार को भी ये अंदाज़ा नहीं था. बेल और मॉर्गन को ऐसा लगा कि वो चौका है और वे पवेलियन की ओर जाने लगे. लेकिन गेंद ने ब्राउंड्री लाइन टच नहीं की थी.

जब प्रवीण कुमार ने वापस गेंद फेंकी, उस समय मॉर्गन और बेल पवेलियन जाने के लिए मुड़ चुके थे.

भारतीय खिलाड़ियों ने स्टम्प उड़ा दी और फिर आउट की अपील की. थर्ड अंपायर ने बेल को आउट करार दिया.

छोड़िए X पोस्ट, 6
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

पोस्ट X समाप्त, 6

लेकिन बाद में कप्तान धोनी ने पहल की और अपील वापस ले ली. चाय के बाद जब मैच शुरू हुआ, तो बेल मैदान पर वापस लौटे.

बेल को जब रन आउट दिया गया, उस समय वे 137 रन बनाकर खेल रहे थे. बाद में बेल 159 रन बनाकर आउट हुए.

धोनी को बाद में खेल भावना के लिए अवार्ड भी मिला.

इस टेस्ट में भारत 319 रन से बुरी तरह हारा था. भारत की हार में इयन बेल की अहम भूमिका थी, जिन्होंने दूसरी पारी में शानदार 159 रन बनाए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)