99 साल में 9 शादी करने वाली वो अदाकारा

इमेज स्रोत, Rex Features
पचास के दशक की जानी-मानी हॉलीवुड अभिनेत्री ज़सा गाबोर का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वे 99 साल की थीं.
उनके पति फ्रेडरिक वॉन अनहाल्ट ने मौत की जानकारी दी.

इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने करीब 70 फ़िल्मों में काम किया. वे अदाकारी से अधिक कई शादियों और लाइफस्टाइल के लिए चर्चित रहीं.

इमेज स्रोत, FPG/GETTY IMAGES
उनका जन्म हंगरी के बुडापेस्ट में 1917 में हुआ. गाबोर 1936 में मिस हंगरी चुनी गईं.
एक सैनिक की दूसरी बेटी गाबोर सर्जन बनना चाहती थीं. लेकिन मां की जिद के कारण उन्हें मजबूरी में फ़िल्मों में आना पड़ा.

इमेज स्रोत, AFP/GETTY IMAGES
1937 में उन्होंने तुर्की के एक बुद्धिजीवी बुरहान असफ से शादी की. यह उनकी नौ शादियों में से पहली शादी थी. यह 1941 तक चली.
तभी उनके माता-पिता में अलगाव हुआ. इसी समय वे अपनी बहन ईवा के पास अमरीका चली गई.
गाबोर की पहली शादी 20 साल में और आखिरी शादी 70वें साल में हुई.

इमेज स्रोत, ALLIED ARTISTS
यह दूसरे विश्व युद्ध का वक्त था. अमरीका में ही उन्होंने 1952 में पहली फ़िल्म की.
इस समय तक गाबोर तीन शादियां कर चुकी थीं. तीसरे पति थे अभिनेता जॉर्ज सैंडर्स.

इमेज स्रोत, Rex Features
दूसरी शादी उन्होंने होटल कारोबारी कोनरैड हिल्टन से की.
ज़्सा गाबोर ने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कुल 70 फ़िल्में की.

इमेज स्रोत, BBC TV
वे अपने दौर की सेलेब्रिटी थीं. उन्होंने नौ शादियां की थीं.
1993 में उन्होंने अपनी आत्मकथा "वन लाइफटाइम इज नॉट एनफ" लिखी.

इमेज स्रोत, Rex Features
आत्मकथा में उन्होंने अपने जीवन के कई अनजाने कोनों को सबके सामने रखा.

इमेज स्रोत, Getty Images
उन्होंने लिखा कि 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खोई थी.
अपनी नौ शादियों के लिए चर्चा में रहीं गाबोर के कई डायलॉग अब भी लोगों की जुबान पर हैं.
"प्यार किया जाना आपकी ताकत है. प्यार करना कमजोरी."

इमेज स्रोत, AP
'आई ड्रीम ऑफ जिनी' फेम अदाकारा बारबरा ईडेन ने ज़सा गाबोर की मौत पर संवेदना जाहिर की है.
उन्होंने ट्वीट किया है, "ज़सा गाबोर की आत्मा को शांति मिले."
'गेम ऑफ थ्रान्स' स्टार ग्वेनडोलिन क्रिस्ती ने उन्हें एक 'शानदार हस्ती' बताया है.























