बीबीसी टेक वन

- Author, प्रतीक्षा घिल्डियाल
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
- प्रकाशित
- पढ़ने का समय: 1 मिनट
बीबीसी टेक वन में इस हफ़्ते आप सुन सकते हैं नई फ़िल्म तुम मिले के अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री सोहा अली ख़ान को इस फ़िल्म के बारे में बताते हुए. ये फ़िल्म मुंबई में 26 जुलाई 2005 को आई बाढ़ पर बनी है. कार्यक्रम में आप फ़िल्म के डायरेक्टर कुणाल देशमुख को भी सुन सकते हैं.
इसी हफ़्ते की दूसरी रिलीज़ है डायरेक्टर ग्लेन बरेटो की फ़िल्म आओ विश करें. इस फ़िल्म के निर्माता और अभिनेता आफ़ताब शिवदासानी बता रहे हैं कि ये फ़िल्म क्या ख़ास लेकर आई है. इसके अलावा फ़िल्म की अभिनेत्री आमना शरीफ़ को भी आप सुन सकते हैं जो कि आफ़ताब के साथ इससे पहले आलू चाट में भी काम कर चुकी हैं.
फ़िल्म समीक्षक सुभाष के झा बता रहे हैं कि पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों का क्या हाल रहा. इनमें शामिल हैं अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी और जेल.
आमिर ख़ान की आने वाली फ़िल्म का नाम है 3 इडियट्स और आप उनको सुन सकते हैं ये बताते हुए कि उन्होंने एक इडियट का रोल क्यों स्वीकार किया.
कटरीना क़ैफ़ बता रही हैं कि उन्हें अपने बारे में तरह-तरह की अफ़वाहें सुनकर और उन्हें पढ़कर क्यों दुख महसूस होता है.
जया प्रदा की नई बंगाली फ़िल्म शेष संघट में उनकी समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने भी एक ख़ास भूमिका निभाई है. इसके बारे में आप और जानकारी पा सकते हैं ख़ुद जया प्रदा से.
जूही चावला अपना बयालीसवां जन्मदिन मना रही हैं. उनसे एक खट्टी-मीठी बातचीत भी आप सुन सकते हैं.
अन्त में आप सुन सकते हैं हमारी विशेष रिपोर्ट टीवी पर चल रहे रिएलिटी शोज़ के बारे में. टेलीविज़न पर तो रिएलिटी शो की भरमार है. लेकिन इन शोस के प्रतियोगियों के लिए ये कैसा अनुभव रहता है. ये जानने की कोशिश इस कार्यक्रम में की गई है. इस पर आप विचार सुन सकते हैं रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुके जया सावंत, अभिजीत सावंत और मनोवैज्ञानिक डॉक्टर संजय चुघ की.

























