बिकिनी में अच्छी नहीं लगूंगी: कृति सैनन

कृति सैनन
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

जल्द आने वाली फिल्म 'हीरोपंती' से जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं तो मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आईं कृति सैनन भी बतौर हीरोइन पहली बार पर्दे पर दिखेंगी.

कृति की भले ही ये पहली फिल्म हो लेकिन कुछ बातों को लेकर उनका नज़रिया बिल्कुल स्पष्ट है. मिसाल के तौर पर वह मानती हैं कि वह बिकिनी में अच्छी नहीं लगेंगी.

बीबीसी से बातचीत में कृति ने कहा, "मैं बिकिनी पहनने में ज़रा भी सहज नहीं रहूंगी. मैंने बिकिनी कभी पहनी भी नहीं है. और जब आप किसी काम में सहज नहीं होते हो तो वो अच्छे से कर भी नहीं पाते हो. इसलिए मुझे लगता है कि मैं बिकिनी में अच्छी नहीं लगूंगी."

PGLटाइगर का मिशन 'हीरोपंती'टाइगर का मिशन 'हीरोपंती'टाइगर श्रॉफ़ अपनी फ़िल्म 'हीरोपंती' के प्रमोशन में जुट गए हैं. वर्ल्ड डांस डे के मौक़े पर उन्होंने फ़िल्म की हीरोइन कृति सैनन के साथ लटके-झटके दिखाए.2014-04-29T14:23:34+05:302014-04-30T17:35:38+05:30PUBLISHEDhitopcat2

कृति और STYमैं यहां बेशरम बनने आया हूं: टाइगर श्रॉफ़मैं यहां बेशरम बनने आया हूं: टाइगर श्रॉफ़फ़िल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर रहे हैं अभिनेता जैकी श्रॉफ़ के बेटे टाइगर श्रॉफ़. पढ़िए उनसे हुई बीबीसी की ख़ास बातचीत.2014-05-07T17:35:00+05:302014-05-09T06:46:43+05:30PUBLISHEDhitopcat2 की 'हीरोपंती' 23 मई को रिलीज़ हो रही है.

किस के लिए कैसे मानीं?

टाइगर श्रॉफ़, कृति सैनन

फ़िल्म में टाइगर के साथ उनका होठों पर किया किस भी है. और उसे करते वक़्त भी वह सहज नहीं थीं. फिर कैसे मान गईं कृति?

कृति ने कहा, "मैं इस सीन से पहले बड़ी हिचकिचा रही थी. मुझे लग रहा था कि लोग ये ना बोलें कि पहली ही फ़िल्म में इस लड़की ने सब कुछ कर लिया."

PGL'हीरोपंती' का हीरो अपनी 'हीरोइन' के साथ'हीरोपंती' का हीरो अपनी 'हीरोइन' के साथजैकी श्रॉफ़ के बेटे अब खुलकर आ गए हैं बॉलीवुड के मैदान में और कहां अपनी महिला प्रशंसकों से घिर गए अर्जुन कपूर. देखिए तस्वीरें.2014-04-22T18:19:37+05:302014-04-23T07:01:55+05:30PUBLISHEDhitopcat2

"लेकिन फिर निर्देशक साबिर ख़ान ने मुझे समझाया कि सीन फ़िल्म की कहानी के लिए बहुत ज़रूरी है. तब जाकर मैं तैयार हुई."

इंजीनियरिंग से फ़िल्में

कृति दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की है. फिर वह फ़िल्मों में कैसे आ गईं?

कृति ने बताया, "इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद मेरे पास नौकरी के दो प्रस्ताव थे लेकिन मैं वो नहीं करना चाहती थी. मुझे ग्लैमर वर्ल्ड हमेशा से लुभाता रहा. मैंने अपने मां-बाप को समझाया और मॉडलिंग के लिए मुंबई आ गई."

कृति ने बताया कि जब वह पढ़ाई कर रही थीं, तभी ख़ाली वक़्त में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा,"मुझे कैमरे के सामने रहना बहुत अच्छा लगता है. तब मुझे लगा कि मैं अभिनय के क्षेत्र में जा सकती हूं."

आमिर से मुलाक़ात

आमिर ख़ान, कृति सैनन, टाइगर श्रॉफ़

'हीरोपंती' का ट्रेलर लॉन्च करने आमिर ख़ान पहुंचे. इसे कृति अपने और टाइगर के लिए बहुत गौरवशाली क्षण मानती हैं.

आमिर के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने आमिर सर के साथ एक मोबाइल का विज्ञापन किया था. जब वो ट्रेलर लॉन्च करने पहुंचे तो मैंने उन्हें ये बात याद दिलाई. तब उन्हें भी याद आ गया और वो मुझसे बड़ी गर्मजोशी से मिले और मेरा और टाइगर का उत्साह बढ़ाया."

कृति ने फ़िलहाल 'हीरोपंती' के अलावा कोई और फ़िल्म साइन नहीं की है. वह आमिर ख़ान, शाहरुख़ ख़ान और रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं.

निर्देशकों में वह इम्तियाज़ अली, राजकुमार हिरानी, विक्रमादित्य मोटवाने और विकास बहल की फ़िल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉइड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> से भी जुड़ सकते हैं.)</bold>