कटरीना कैफ़ की आरती

इमेज स्रोत, AFP
कटरीना कैफ़ के फ़ैन उन्हें किस हद तक चाहते हैं इस पर चर्चा करने की ज़रूरत नहीं है पर एक भक्त ने उन पर आरती लिख डाली.
आने वाली हिंदी फिल्म 'फ़िल्मिस्तान' के अभिनेता शारिब हाशमी ने अपनी फ़िल्म में कटरीना कैफ़ पर एक आरती लिखी है.
ये आरती इंटरनेट पर भी डाली गई है. <link type="page"><caption> कटरीना </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2014/04/140414_mum_diary_ranbir_rishi_vm.shtml" platform="highweb"/></link>को जब इस आरती के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे सुनने से इनकार कर दिया.
असल में कटरीना को आरती सुनने में शर्म महसूस हो रही थी. दरअसल शारिब इस फ़िल्म में कटरीना के भक्त बने हैं.
फिल्मिस्तान एक ऐसे इंसान की कहानी है जिसे बॉलीवुड का चस्का लग जाता है और इसीलिए फिल्म में ना केवल कटरीना बल्कि शाहरुख़ ख़ान और अमिताभ बच्चन पर भी आरतियाँ बनाई गई हैं.
शाहिद की नई दोस्त

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अलग होने के बाद से ये दिलचस्पी बनी हुई है कि शाहिद की ज़िन्दगी में कौन है? मुंबई में छपे अखबारों में शाहिद और जैकलिन की चर्चा हो रही है.
हालाँकि रविवार शाम को शाहिद को उनकी ख़ास दोस्त सोनाक्षी के साथ डिनर करते देखा गया था पर सोमवार शाम <link type="page"><caption> शाहिद</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2014/04/140421_mumbai_diary_21april_sb.shtml" platform="highweb"/></link> और जैकलिन को साथ देखा गया.
ख़बरों के मुताबिक सोमवार देर रात डेढ़ बजे शाहिद और जैकलिन एक रेस्टोरेंट से निकले.
आज तक शाहिद ने जैकलिन के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है इसलिए इस दोस्ती की जड़ें जानना दिलचस्प है.
कपूर ख़ानदान से निकला नया 'हीरो'

इमेज स्रोत, official poster
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर नाम के साथ कपूर लगा हो तो एकदम पहचान बन जाती है. पर अरमान एक तरह से हैं तो<link type="page"><caption> कपूर खानदान</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/09/130917_ranbir_besharam_sk.shtml" platform="highweb"/></link> के पर नाम के साथ लगा है जैन.
बॉलीवुड में अपनी क़िस्मत आजमाने आ रहे हैं शोमैन राज कपूर के नाती अरमान जैन. अरमान की फिल्म का नाम है 'लेकर हम दीवाना दिल'. राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे अरमान की इस फिल्म के निर्देशक हैं आरिफ़ अली जो निर्देशक इम्तियाज़ अली के भाई हैं.
ख़ास बात तो ये है कि फिल्म में अरमान के जीजा सैफ़ अली ख़ान का पैसा लगा है. सैफ़ की प्रोडक्शन कंपनी ने अरमान को ये ब्रेक दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

























