क्या परवीन बॉबी से प्रेरित है 'द एक्सपोज़े'

ज़ोया अफ़रोज़
    • Author, मधु पाल
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

हिमेश रेशमिया, यो यो हनी सिंह और इरफ़ान की मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म 'द एक्सपोज़े' शुक्रवार को रिलीज़ हो गई.

फ़िल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं ज़ोया अफ़रोज़ जो साल 2013 में फ़ेमिना मिस इंडिया इंडरनेशनल चुनी गईं.

STYज़ोया ने सोनाली को मारा थप्पड़!ज़ोया ने सोनाली को मारा थप्पड़!फ़िल्म 'द एक्सपोज़' की दोनों हीरोइनों ज़ोया अफ़रोज़ और सोनाली राउत के बीच कहां चले थप्पड़, मल्लिका शेरावत किस फ़िल्म में करेंगी 'आइटम' नंबर पढ़िए ख़बरें मुंबई डायरी में.2014-05-07T11:48:48+05:302014-05-07T12:28:52+05:30PUBLISHEDhitopcat2

फ़िल्म की कहानी 60 के दशक की है और ये एक मर्डर मिस्ट्री है. कहा जा रहा है कि ज़ोया का रोल 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी से प्रेरित है.

बीबीसी से बात करते हुए ज़ोया ने बताया, "ये सच है कि मेरे रोल के कुछ शेड्स परवीन बॉबी के किरदार से मिलते हैं. हमने कुछ घटनाएं ज़रूर उनके जीवन से ली हैं. लेकिन पूरा रोल कतई उन पर आधारित नहीं है."

परवीन बॉबी को फिल्मी पर्दे पर कामयाबी के बावजूद अपनी निजी ज़िंदगी में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

मधुबाला की प्रशंसक

मधुबाला

वैसे ज़ोया ख़ुद मधुबाला की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.

STYनाक से गाता हूं पर संगीत नहीं चुराता हूंनाक से गाता हूं पर संगीत नहीं चुराता हूंबीबीसी से ख़ास बातचीत में गायक, संगीतकार और निर्माता हिमेश रेशमिया ने दावा किया है कि उन्होंने आज तक कोई भी धुन नहीं चुराई और उन्हें अपने नाक से गाने पर गर्व है. 2012-12-04T13:24:24+05:302012-12-05T09:17:11+05:30PUBLISHEDhitopcat2

वो कहती हैं, "उनका शर्मा कर सर झुकाना फिर एक ख़ास अदा के साथ सिर उठाना कमाल है. कोई अभिनेत्री वैसा नहीं कर सकती."

ज़ोया ख़ुद को ख़ुशकिस्मत मानती हैं कि पहली ही फ़िल्म में उन्हें इरफ़ान, यो यो हनी सिंह और हिमेश रेशमिया जैसे नामी गिरामी लोगों के साथ काम करने का मौक़ा मिल रहा है.

फ़िल्म में ज़ोया ने अंग प्रदर्शन भी किया है और बिकिनी भी पहनी है. क्या इन दृश्यों की शूटिंग के वक़्त वो असहज नहीं हुईं ?

इसके जवाब में ज़ोया ने कहा, "मैं मिस इंडिया पेजेंट के दौरान बिकिनी राऊंड में काफी लोगों के सामने बिकिनी पहन चुकी हूं. तो मुझे भला क्या मुश्किल होनी थी."

"लेकिन मैं आपको बता दूं कि बिकिनी पहनना इतना आसान काम भी नहीं है. क्योंकि इसे पहनकर आपको ठीक ढंग से कैरी करते आना चाहिए. वर्ना आप कार्टून लग सकते हो."

'फ़िल्म पर यक़ीन'

ज़ोया अफ़रोज़
इमेज कैप्शन, ज़ोया अफ़रोज़, फ़िल्म 'द एक्सपोज़े' से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं.

हिमेश रेशमिया फ़िल्म के हीरो हैं, जिनका बतौर कलाकार पिछला रिकॉर्ड उतना उत्साहवर्धक नहीं है. क्या इसे लेकर उन्हें किसी तरह की चिंता हो रही है ?

ज़ोया ने कहा, "ऐसा नहीं है. फ़िल्म की कहानी दमदार है और गाने बड़े मशहूर हो रहे हैं. ऐसे में मैं फ़िल्म की कामयाबी को लेकर आशान्वित हूं."

'द एक्सपोज़े' के बाद क्या ? ज़ोया ने कहा कि वो आगे का नहीं सोच रही हैं और उनका पूरा फ़ोकस 'द एक्सपोज़े' और उसके बॉक्स ऑफ़िस रिज़ल्ट पर है.

फ़िल्म के निर्देशक अनंत महादेवन हैं जिन्होंने फ़िल्म में एक रोल भी अदा किया है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉइड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पेज से भी जुड़ सकते हैं.)</bold>