'फ्रोज़न' बनी पांचवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म

प्रकाशित

डिज्नी प्रॉडक्शन हाउस की एनिमेटेड फ़िल्म 'फ़्रोज़न' बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के लिहाज से दुनिया की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल हो गई है.

सबसे ज़्यादा कमाई वाली फ़िल्मों में 'फ्रोज़न' पांचवें नंबर पर है.

ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित 'फ़्रोज़न' अमरीका में बीते नवंबर में रिलीज़ हुई और दुनिया भर में ये फ़िल्म 1.219 बिलियन डॉलर (क़रीब 74 अरब रुपये) की कमाई कर चुकी है.

'फ़्रोज़न' को मार्च में दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे. सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फ़ीचर फ़िल्म की श्रेणी में और सर्वश्रेष्ठ मौलिक गाने के लिए.

हालांकि एनिमेटेड फ़िल्म के इतिहास में 'फ़्रोज़न' सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है.

दुनिया भर में कमाई के मामले में 'फ़्रोज़न' का इरादा चौथे नंबर की फ़िल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज़ पार्ट-2' की 1.34 बिलियन डॉलर (क़रीब 80 अरब रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ने की होगी.

अवतार टॉप पर

फ़िल्म अवतार का दृश्य

इस फ़िल्म की कमाई में जापान की उल्लेखनीय भूमिका रही है. जापान में बीते 11 सप्ताह से फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी हुई है.

जापान में इस फ़िल्म के करीब 1.56 करोड़ टिकट बिक चुके हैं. जापानी लोग मूल फ़िल्म और डब फ़िल्म दोनों को ख़ूब देख रहे हैं.

'फ़्रोज़न' जापान में तीसरी सबसे ज़्यादा क़ामयाब फ़िल्म है. जेम्स कैमरून की 'टाइटेनिक' और हैरी पॉटर एंड द सोरसरर्स स्टोन ने जापान में 'फ़्रोज़न' से ज़्यादा कमाई की है.

दुनिया की पांच सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में-

- अवतार- 2.78 बिलियन डॉलर (क़रीब 170 अरब रुपये)

- टाइटेनिक- 2.19 बिलियन डॉलर (क़रीब 134 अरब रुपये)

- मार्वेल द एवेंजर्स- 1.52 बिलियन डॉलर (क़रीब 93 अरब रुपये)

- हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज- पार्ट 2 -1.34 बिलियन डॉलर (क़रीब 82 अरब रुपये)

- फ़्रोज़न- 1.219 बिलियन डॉलर (क़रीब 74 अरब रुपये)

(स्रोत: बॉक्स ऑफ़िस मोजो)

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>