'नरेंद्र मोदी की जासूसी करना चाहती हूँ'

इमेज स्रोत, hoture
विद्या बालन अपने किरदार निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉबी जासूस’ के लिए विद्या अलग-अलग अवतार में दिख रही हैं.
फ़िल्म में विद्या एक जासूस का किरदार निभा रही हैं. उनसे जब ये पूछा गया कि इस जासूसी को अगर वह असल ज़िंदगी में इस्तेमाल करना चाहें तो वह किसके लिए करेंगी.
विद्या का कहना था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन की जासूसी करना चाहेंगी. एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से बहुत प्रभावित हैं और उनके बारे में कुछ तो ऐसा ख़ुफ़िया है जो वो जानना चाहती हैं.
साथ ही नरेंद्र मोदी की जासूसी ये पता लगाने के लिए कि उनकी क्या योजनाएं हैं? वह भारत के लिए क्या करने वाले हैं?
इसी सूची में विद्या देश में जितने ढोंगी बाबा हैं उन पर भी नज़र रखना चाहती हैं.
दीपिका पादुकोण खुलवाएंगी बैंक अकाउंट

इमेज स्रोत, AFP
गोरापन बढ़ाने वाली क्रीम, शैंपू या साबुन वगैरह के विज्ञापनों में तो खूबसूरत अदाकाराएं ख़ूब नज़र आती हैं लेकिन उन्हें बैंकिंग जैसे आर्थिक मुद्दों से जुड़े विज्ञापन कम ही मिलते हैं पर दीपिका पादुकोण ने इस बात को ग़लत साबित किया है.
दीपिका पादुकोण अब आपको बैंक अकाउंट खुलवाने की नसीहत दे रही हैं.
दीपिका भारत की दूसरी ऐसी जानी-मानी हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री हैं जिन्हें फाइनेंस से जुड़े ऐड के लिए लिया गया हो. इससे पहले हेमा मालिनी ने बैंक ऑफ़ राजस्थान का विज्ञापन किया था.
पुरुष कलाकारों में ये काम अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान और शरमन जोशी कर चुके हैं.
बैसाखी पर प्रचार

इमेज स्रोत, humpty sharma ki dulhaniya FB page
पैर में चोट से जूझ रही अभिनेत्री आलिया भट्ट फ़िलहाल बैसाखी का सहारा लेकर अपनी नई फ़िल्म के प्रचार पर निकली हुई हैं.
एक गाने की शूटिंग के दौरान आलिया को चोट लगी थी और उन्हें आराम की सलाह दी गई है लेकिन वह अपनी आने वाली फ़िल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के प्रचार पर बाकायदा नज़र आ रही हैं.
हालांकि उनकी टीम को उनका काफ़ी ख़्याल रखना पड़ रहा है. ख़ासकर उनके साथी कलाकार वरुण धवन उन्हें हर क़दम पर सहारा देते नज़र आए.
इस फ़िल्म के प्रचार के लिए ये टीम लगभग पूरे भारत में जाने की तैयारी कर रही है.
<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























