जैकॉबसन फिर मैन बुकर की दौड़ में

इमेज स्रोत, PA
बुकर प्राइज़ विजेता लेखक हॉवर्ड जैकॉबसन का नाम उन तीन ब्रितानी लेखकों में शामिल हैं जो इस साल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.
इससे पहले वो 2010 में ये पुरस्कार जीत चुके हैं.
इस बार जिन अन्य लेखकों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं उनमें नील मुखर्जी, अली स्मिथ, जोशुआ फेरिस, कारेन जॉय फाउलर और रिचर्ड फ़्लेनेगन शामिल हैं.
ये पहला मौक़ा है जब इस पुरस्कार के लिए अमरीकी लेखकों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है.
अब तक इस पुरस्कार का विजेता राष्ट्रमंडल देशों, आयरलैंड और ज़िम्बाब्वे के लेखकों के बीच से ही चुना जाता था.
50 हज़ार पाउंड की इनामी राशि वाले इस पुरस्कार के विजेता का एलान 14 अक्टूबर को होगा.
शॉर्टलिस्ट होने वाले हर लेखक को ढाई हज़ार पाउंड दिए जाते हैं.

इमेज स्रोत, BBC World Service
<bold>(बीबीसी हिन्दी के क्लिक करें एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























