हरमन का साथ पाकर गदगद हैं बिपाशा

इमेज स्रोत, Bipasha Basu Official website
बिपाशा बासु दावा करती हैं कि अपने बॉयफ़्रेंड हरमन बावेजा के साथ वो बेहद ख़ुश हैं.
एक वेबसाइट से बात करते हुए बिपाशा ने हरमन को अपने से भी उम्दा इंसान बताया.
उन्होंने कहा, "हरमन का जवाब नहीं. मैं अगर कोई बच्चों जैसी हरकत करती हूं तो भी उन्हें इससे कोई दिक़्कत नहीं. मैं जैसा बर्ताव करना चाहती हूं वो मुझे इसकी पूरी छूट देते हैं."
'शादी के लिए तैयार नहीं'

तो क्या वो शादी के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में बिपाशा बोलीं, "मैं ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाना चाहती हूं. मेरे अंदर मौजूद बच्चा मुझे शादी जैसे बंधन में बंधने से रोकता है."
हरमन से दोस्ती से पहले, बिपाशा और अभिनेता जॉन अब्राहम कई सालों तक साथ थे लेकिन फिर दोनों में अलगाव हो गया.
बिपाशा ने माना था कि जॉन के साथ अलगाव के बाद वाला समय उनके लिए तक़लीफ़ देह था.
(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)





















