जब प्रीति ने दर्शक को हॉल से बाहर करवाया

अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने एक दर्शक को सिनेमाहॉल से इसलिए बाहर करवा दिया क्योंकि वह राष्ट्रगान पर खड़ा नहीं हुआ.
ये दावा ख़ुद प्रीति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किया. लेकिन फिर तमाम आलोचनाओं के बाद उन्होंने ये ट्वीट हटा भी लिया.
दरअसल सात अक्टूबर को प्रीति ज़िंटा ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ़ की फ़िल्म 'बैंग बैंग' देखने गई थीं.
उन्होंने सिनेमाहॉल से ही अपने ट्विटर हैंडल @realpreityzinta पर ट्वीट किया, "एक लड़के को थिएटर से बाहर निकलवाना पड़ा क्योंकि वो राष्ट्रगान पर खड़ा नहीं हो रहा था. क्या आप यक़ीन कर सकते हैं? अब फ़िल्म देखने का टाइम हो गया."
गौरतलब है कि मुंबई में सभी सिनेमाघरों में फ़िल्म से पहले राष्ट्रगान चलाने का नियम है.
विवाद

इमेज स्रोत, UTV
प्रीति ज़िंटा के इस ट्वीट के बाद जहां उन्हें कई लोगों ने सराहा वहां उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा.
ट्विटर यूज़र्स ने लिखा कि उन्हें क्या हक़ है किसी को इस तरह से बाहर करने का.
अपने ट्वीट पर विवाद बढ़ता देख प्रीति ने वो ट्वीट हटा लिया.
हमने इस मामले पर प्रीति ज़िंटा की प्रतिक्रिया जाननी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

























