शाहरुख़ अब डबल रोल में..?

शाहरुख़ ख़ान
प्रकाशित

शाहरुख़ ख़ान की आने वाली फ़िल्म 'फ़ैन' की कहानी पिटारे से बाहर आ गई है.

भारतीय मीडिया के मुताबिक फ़िल्म में शाहरुख़ खान दिखेंगे डबल रोल में...

हालाँकि, शाहरुख़ ख़ान की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

आख़िरी बार शाहरुख़ ख़ान डबल रोल में 15 साल पहले फ़िल्म 'डुप्लीकेट' में दिखे थे.

फ़िल्म 'फ़ैन' को रिलीज़ होने में अभी काफ़ी समय है लेकिन ख़बरों की मानें तो इस फ़िल्म की कहानी पहले ही लोगों के बीच पहुंच चुकी है.

कहानी

शाहरुख़ ख़ान

इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान ख़ुद अपना ही किरदार प्ले करेंगे और उनके हमशक्ल 'फ़ैन' जिसका नाम है राहुल, उसे भी वो खुद निभाएंगे.

इस फ़िल्म की कहानी शुरू होगी शाहरुख़ के बंगले 'मन्नत' से जहां हर साल दो नवंबर को उनके फ़ैन और मीडिया उनका जन्मदिन मनाते दिखते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)