सोनाक्षी से रोमांस पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी

अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा
प्रकाशित

सोनाक्षी सिन्हा से कथित रोमांस की ख़बरों पर अर्जुन कपूर ने आख़िरकार चुप्पी तोड़ी.

उन्होंने एक अख़बार से बात करते हुए कहा, "नहीं. मैं सोनाक्षी को डेट नहीं कर रहा हूं."

अर्जुन ने बताया कि वह बचपन से सोनाक्षी के दोस्त हैं. एक ही स्कूल में दोनों गए हैं, लेकिन रोमांस जैसा कुछ भी नहीं है.

सोनाक्षी सिन्हा

कुछ दिनों पहले एक अंग्रेज़ी अख़बार ने ख़बर छापी थी कि अर्जुन और सोनाक्षी एक दूसरे के बेहद नज़दीक आ गए हैं और दोनों के परिवार उनकी शादी के बारे में भी सोच रहे हैं.

अख़बार में ये भी छापा गया था कि अर्जुन और सोनाक्षी ने इस्तांबुल में साथ-साथ छुट्टियां बिताईं.

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जनवरी में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'तेवर' में साथ दिखेंगे जिसे अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है.

(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)