आमिर 'सर्किट' नहीं बन सकते: अरशद

इमेज स्रोत, SPICE
हाल ही में आमिर ख़ान ने बयान दिया था कि वो संजय दत्त की सुपरहिट मुन्नाभाई सीरीज़ में 'सर्किट' का रोल निभाना चाहते हैं.
लेकिन इस सीरीज़ में 'सर्किट' का रोल निभाने वाले अरशद वारसी को नहीं लगता कि आमिर ये रोल कर पाएंगे.
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, "मुझे लगता है कि आमिर ने ज़रूर मज़ाक किया होगा. सर्किट का रोल निभाने के लिए वो बहुत बड़े मेगास्टार हैं. आमिर जैसे सुपरस्टार के लिए वो रोल नहीं है."
तीसरी फ़िल्म

इमेज स्रोत, VIDHU VINOD CHOPRA FILMS
विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्नाभाई सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म के निर्देशन के लिए अरशद वारसी की फ़िल्म जॉली एलएलबी के निर्देशक सुभाष कपूर को लेने का ऐलान किया था.
लेकिन संजय दत्त के जेल जाने की वजह से फ़िलहाल फ़िल्म रुकी हुई है.
अरशद वारसी ने बताया कि संजय दत्त के जेल से बाहर आने के बाद फ़िल्म शुरू होगी.
साल 2003 में रिलीज़ हुई मुन्नाभाई एमबीबीएस और 2006 में आई लगे रहो मुन्नाभाई में अरशद वारसी ने 'सर्किट' का रोल निभाया था जो बेहद लोकप्रिय हुआ.
दोनों फ़िल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था.
(बीबीसी हिंदी के <bold><link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> के लिए <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> करें. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

























