मुझे झाड़ू लगाना अजीब लगता है: शाहरुख़

इमेज स्रोत, EPA
अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और सलमान ख़ान जैसी बड़ी हस्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ चुकी हैं.
इन सितारों ने ग्लव्स पहनकर झाड़ू हाथ में लेकर अपने घर के आस-पास की सफ़ाई भी की और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
क्या शाहरुख़ ख़ान भविष्य में ऐसा करेंगे?

इमेज स्रोत, AMITABH BACHCHAN TWITTER PAGE
बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी एक कंपनी के कार्यक्रम में आए शाहरुख़ से जब ये सवाल पूछा गया तो वह बोले, "मुझे झाड़ू लगाना ज़रा अजीब सा लगता है. ख़ासतौर से ग्लव्स पहनकर झाड़ू लगाना."
फिर वो आगे बोले, "मैं तो दिल और दिमाग़ की सफ़ाई में यक़ीन रखता हूं. मेरा दिल साफ़ है. बस थोड़ी ज़बान साफ़ करनी है. एक दिन सब साफ़ कर दूंगा."
हालांकि उन्होंने 'स्वच्छ भारत मिशन' की तारीफ़ की और कहा कि बड़ी हस्तियों के इसमें शामिल होने से लोगों में एक अच्छा संकेत जाएगा.
'जया जी से नहीं हूं नाराज़'

इमेज स्रोत, HOTURE
हाल ही में जया बच्चन ने बयान दिया था कि शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म हैप्पी न्यू ईयर एक बचकाना किस्म की फ़िल्म है.
उसके बाद कथित तौर पर जया के पति अमिताभ बच्चन ने शाहरुख़ ख़ान से माफ़ी भी मांगी थी.

इमेज स्रोत, HOTURE
लेकिन शाहरुख़ बोले उन्हें इस मामले से कोई गिला शिकवा नहीं है.
उन्होंने कहा, "मैं जया जी से बिलकुल नाराज़ नहीं हूं. वो मुझसे सीनियर हैं. मुझे उनसे ग़ुस्सा करने का कोई हक़ नहीं है. कल ही मैं उनसे मिला तो वो बड़े प्यार से पेश आईं."
'अर्पिता की शादी में जाऊंगा'

इमेज स्रोत, HOTURE
सलमान ख़ान की बहन अर्पिता की शादी का न्यौता उन्हें गया है. क्या वो शादी में शरीक़ होंगे?
शाहरुख़ ने कहा, "ज़रूर. अर्पिता तो मेरी छोटी बहन की तरह है. उसे गोद में खिलाया है. अगर न्यौता नहीं मिलता तो भी मैं ज़रूर जाता."
(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

























