सलमान ने क़बूला यूलिया से रिश्ता?

सलमान ख़ान, यूलिया वैंतूर
प्रकाशित

सलमान ख़ान ने कथित तौर पर अपनी बहन अर्पिता ख़ान की शादी पर रोमानियन अभिनेत्री यूलिया वैंतूर को अपनी गर्लफ़्रेंड के तौर पर अपने परिवार से मिलाया.

मुंबई मिरर में छपी ख़बर के मुताबिक़ यूलिया इस शादी में शरीक़ हुईं और सलमान के परिवार से मिलीं.

यूलिया, सलमान ख़ान की होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'ओ तेरी' के एक गाने में दिखी थीं.

यूलिया वैंतूर
इमेज कैप्शन, यूलिया वैंतूर फ़िल्म 'ओ तेरी' के एक गाने में दिखी थीं.

सलमान से यूलिया की मुलाक़ात डबलिन में हुई थी जब सलमान अपनी एक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे थे.

कुछ दिनों से दोनों की कथित नज़दीकियों की ख़बरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं.

फ़िलहाल यूलिया, मुंबई के बांद्रा इलाके के एक फ़ाइव स्टार होटल में रह रही हैं.

ये होटल सलमान ख़ान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के करीब ही है.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)