साथ आए शाहरुख़, सलमान और आमिर

सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, आमिर ख़ान
प्रकाशित

शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान के 'गले मिलन समारोह' की ख़बर अब पुरानी पड़ गई.

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ये दोनों ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के तीसरे टॉप ख़ान आमिर भी साथ जमा हुए.

तीनों ने जमकर हंसी मज़ाक भी किया और ठुमके भी लगाए.

दिल्ली के प्रगति मैदान में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में आमिर ख़ान, शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान साथ में स्टेज पर आए.

इन तीनों के अलावा रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी समारोह में मौजूद रहे.

सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान

इससे पहले सलमान ख़ान की बहन अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी में सलमान और शाहरुख़ मौजूद रहे लेकिन आमिर वहां नहीं थे.

आमिर ख़ान ने अर्पिता के शादी समारोह में हिस्सा लिया था लेकिन तब शाहरुख़ वहां मौजूद नहीं थे.

आमिर और शाहरुख़ भी समय-समय पर विभिन्न समारोहों में मिलते रहे हैं लेकिन लंबे समय बाद ये पहला मौक़ा है जब तीनों ख़ान एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)