'एक ही इमरान हाशमी काफ़ी है'

'मर्डर 2'
प्रकाशित

महेश भट्ट कैंप से निकले इमरान हाशमी आज दूसरे बैनर की फ़िल्में भी कर रहे हैं लेकिन महेश भट्ट को 'दूसरा इमरान हाशमी' नहीं चाहिए.

भट्ट कैंप की आने वाली फ़िल्म 'ख़ामोशियां' से बड़े पर्दे पर क़दम रख रहे हैं टीवी कलाकार गुरमीत चौधरी.

महेश उनकी ख़ासी तारीफ़ कर रहे हैं और आने वाले दिनों का 'बड़ा स्टार' बता रहे हैं.

फ़िल्म के एक गाने के लॉन्च पर उनसे पूछा गया कि क्या गुरमीत भट्ट कैंप के अगले इमरान हाशमी होंगे?

इस पर महेश भट्ट ने कहा, "इमरान ने हमारी फ़िल्मों से करियर शुरू किया और आज वह बड़े स्टार हैं. इंडस्ट्री में कोई किसी की जगह नहीं ले सकता. हमारे लिए एक ही इमरान काफ़ी है. हमें दूसरा इमरान हाशमी नहीं चाहिए."

गुरमीत चौधरी, सपना पब्बी

'ख़ामोशियां' की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी है और यह 30 जनवरी को रिलीज़ होगी.

फ़िल्म में अली फज़ल और सपना पब्बी की भी मुख्य भूमिका है.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>