पंचोली करेंगे कंगना से संबंध का ज़िक्र?

आदित्य पंचोली, कंगना रनौत
प्रकाशित

अभिनेता आदित्य पंचोली अपनी आत्मकथा लिखने वाले हैं. डीएनए में छपी ख़बर के मुताबिक़, आदित्य पंचोली इस किताब में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपने कथित संबंधों का भी ज़िक्र करेंगे.

ख़बर के मुताबिक़ जब कंगना बॉलीवुड में करियर शुरू कर रही थीं, तब आदित्य पंचोली के साथ उनकी नज़दीकी दोस्ती थी.

कथित तौर पर इसकी वजह से आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी ज़री वहाब के बीच मतभेद भी हो गए थे.

टूटी दोस्ती

कंगना रनौत

हालांकि अब कंगना और आदित्य के बीच दोस्ती टूट चुकी है.

दोनों की दोस्ती के दौरान मीडिया में उन्हें लेकर कई तरह की ख़बरें भी छपीं.

कुछ दिनों पहले एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान जब कंगना से आदित्य पंचोली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "हम दोनों के बीच अब कोई संबंध नहीं है. एक वक़्त था जब हम एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते थे. मैं उनसे काफ़ी बात भी किया करती थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है."

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>