एआईबी रोस्ट के सवाल पर भड़के अनुराग

अनुराग कश्यप
प्रकाशित

विवादित शो एआईबी रोस्ट से संबंधित सवाल पूछने पर फ़िल्मकार अनुराग कश्यप ज़ोर से भड़क गए.

अपने होम प्रोड्क्शन की फ़िल्म 'हंटर' के फ़र्स्ट लुक लॉन्च के मौक़े पर अनुराग कश्यप से जैसे ही एक पत्रकार ने शो के बारे में सवाल किया, तो वह भड़ककर बोले, "मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी. ये कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है एआईबी के बारे में बात करने का."

एआईबी रोस्ट

जब पत्रकारों ने उनसे कहा कि चूंकि वह मीडिया के सामने बहुत कम आते हैं, तो यहां अपनी राय क्यों नहीं रख रहे हैं.

इस पर फिर अनुराग ने कहा, "मैं आपसे कह चुका हूं न कि इस बारे में बात न करें."

आलोचना

फिर अनुराग ने मीडिया के काम करने के तरीक़े पर भी सवाल उठाया और स्टेज से नीचे उतर गए.

एआईबी रोस्ट के इस शो पर करण जौहर, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने कथित तौर पर भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया था.

सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट

शो में सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और अनुराग कश्यप भी बतौर दर्शक मौजूद रहे और ज़ोर-ज़ोर से ठहाके लगाते दिखे.

तमाम आलोचनाओं के बाद शो को यू ट्यूब से हटा लिया गया था.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>