टीआरपी: जारी है साथिया का एक नंबर का सफर

साथिया
    • Author, श्राबंती चक्रवर्ती
    • पदनाम, मुंबई से बीबीसी हिंदी के लिए
  • प्रकाशित

आईपीएल और आईटीवीएस यानि इंडियन टेलीविज़न शोज़ के आपसी संबंधों का इतिहास बताता है कि आईपीएल का टीवी कार्यक्रमों पर कोई असर नहीं पड़ता है.

आइए देखते हैं कि आईपीएल शुरू होने के एक महीने बाद टीआरपी में कौन सा कार्यक्रम कहां रहा.

फ़िक्शन

साथिया

'साथिया' पिछले हफ्ते भी नंबर एक पर रहा. ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर ये सीरियल लगातार लोगों को लुभा रहा है. गोपी बहू और अहम के बीच तक़रार और कोकिला बेन के व्यक्तित्व का लोग भरपूर मज़ा ले रहे हैं.

दूसरे नंबर पर रहा 'ये है मोहब्बतें'. इसमें अभी तक इशिता और रमन कुमार के बीच सब कुछ सही चल रहा है.

डेली सोप से विलेन ज़्यादा वक़्त तक दूर नहीं रह सकता इसीलिए परम वापस आ गया है. अब परम और शगुन एकजुट होकर नई साजिश रच रहे है. वैसे सुनने में तो यह भी आ रहा है कि यह शो बहुत जल्दी ऑफ एयर जाने वाला है.

कुमकुम भाग्य

तीसरे नंबर पर रहा बालाजी टेलीफिल्म्स का शो 'कुमकुम भाग्य'. प्रज्ञा ने यह तय कर लिया है कि वह अभि का घर छोड़ कर चली जाएगी. लेकिन क्या वह वाकई ऐसा करेगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

रियलिटी शो

इसमें सबसे ऊपर रहा 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' और उसके बाद रहा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'. तीसरे नंबर पर रहा 'सुपरमॉम्स'.

इंडियाज़ गॉट टेलेंट

चैनल्स की जंग में स्टार प्लस रहा एक नंबर पर, दूसरे पायदान पर रहा कलर्स और तीसरे स्थान पर रहा लाइफ ओके.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>