धर्मेंद्र को मिली अस्पताल से छुट्टी

फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कंधे में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बुधवार को भर्ती कराया गया था.
धर्मेंद्र के अस्पताल से वापस आने की ख़बर उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट कर के दी.
उन्होंने ट्विटर पर कहा, "आज की सबसे बड़ी ख़ुशख़बरी, धर्मेंद्र वापस आ गए... लोगों की दुआएँ काम आईं."
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 79 वर्षीय धर्मेंद्र बुधवार को दाएँ कंधे और दर्द और कमज़ोरी की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे.
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर संजय देसाई ने पीटीआई के बताया, "वो अपना हेल्थ चेकअप कराने आए थे. हमने ज़रूरी जाँच की और पाया कि सबकुछ सही है. वो सही हैं...परेशानी की कोई बात नहीं है. इसलिए उन्हें आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई."

इमेज स्रोत, Sippy Films
'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने अपने पाँच दशकों से लंबे फ़िल्मी करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं.
फूल और पत्थर, आँखें, बहारें फिर भी आएँगी, सीता और गीता, राम बलराम, शोले, चुपके चुपके उनकी चर्चित फ़िल्मों में गिनी जाती हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























