यौनकर्मियों की कहानी है 'मच लव्ड'

इमेज स्रोत, youtube
- Author, बीबीसी ट्रेंडिंग
- पदनाम, क्या है लोकप्रिय और क्यों
- प्रकाशित
मोरक्को में यौनकर्मियों पर बनी एक फिल्म का इतना विरोध हुआ कि सरकार ने उस पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन उसके कुछ हिस्से चोरी छिपे इंटरनेट पर जारी हो गए और उसे लाखों लोगों ने देखा.
'मच लव्ड' नाम की ये फिल्म माराकेश के चार यौनकर्मियों की कहानी बयां करती है. कहानी काल्पनिक है लेकिन मोरक्को के यौनकर्मियों की दास्तान ईमानदारी से बयान करने की कोशिश की गई है. हालांकि मोरक्को के लोगों का कहना है कि वो फिल्म में महिलाओं की मुश्किलों से नहीं बल्कि उसके दृश्यों और भद्दी जबान की वजह से इसके खिलाफ हुए हैं.
पिछले महीने कांस में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ लेकिन सोशल मीडिया पर प्रबल विरोध के बाद सरकार ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया. फिल्म के निर्देशक नबील आयुच पर कार्रवाई करने की भी मांग उठी.
महिलाएं नाराज़

फिल्म का विरोध केवल मोरक्को के रुढ़िवादी लोग ही नहीं बल्कि उदार लोग भी कर रहे हैं ख़ासतौर से महिलाएं ज्यादा नाराज़ हैं. एक महिला ने फेसबुक पर लिखा है, ''फिल्म मोरक्को की महिलाओं का अपमान करती है. हम इस बात से इनकार नहीं करते कि वेश्यावृत्ति है लेकिन आप इसे इतना बड़ा नहीं कह सकते.''
हालांकि कुछ लोगों ने इस फिल्म का समर्थन भी किया है. ऑनलाइन वीडियो पर एक शख्स को ये कहते देखा जा सकता है, ''मोरक्को के लोग सच्चाई को नहीं देखना चाहते.''
मोरक्को की ब्लॉगर मरियम एल मासलोही इस विरोध की वजह बताती हैं, ''पश्चिमी लोग और फ्रेंच मोरक्कन को फिल्म पसंद आएगी क्योंकि इसके जरिए एक खिड़की खुलती है मोरक्को की पर्दे में बंद दुनिया की तरफ. लेकिन मोरक्को के लोग ये कहानी जानते हैं और उनके लिए कुछ भी नया नहीं है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>























