BBC SPECIAL: 54 साल से भारत में फंसा चीनी सैनिक

प्रकाशित
मेरा नाम वांग छी है, मैं चीनी सैनिक था, 1963 में 'ग़लती से' भारत में आ गया था, इस ग़लती को 54 साल हो गए, लेकिन मेरी सज़ा खत्म नहीं हुई है.
मैं चीन के शियानयांग शहर में पैदा हुआ था. मैं मरने से पहले सिर्फ़ एक बार चीन जाना चाहता हूँ, लेकिन मेरे लाख सिर पटकने पर भी ऐसा नहीं हो पा रहा.
मेरी कहानी किसी उपन्यास या फ़िल्म से कम नहीं है. मैंने भारत में कई साल जेल में गुज़ारे. फिर मध्य प्रदेश एक गाँव तिरोड़ी में रहने लगा जहाँ मेरी शादी हुई, बच्चे हुए और अब तो मैं दादा बन चुका हूँ.
मेरा इंतज़ार करते-करते मेरी माँ मर गई. अब मेरा भाई चीन में मेरा इंतज़ार कर रहा है और मैं भारत सरकार की अनुमति का.
मेरी पूरी कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें
और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



















