'बीजेपी को मज़बूत किया सुंदरलाल पटवा ने'

इमेज स्रोत, PIB
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. वे 92 वर्ष के थे.
वे दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे. वे पहली बार 1980 में मात्र एक महीने के लिए जनता पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री थे.
वे दूसरी बार 1990 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने.
सुंदरलाल पटवा 1997 में छिंदवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में जीतकर लोक सभा सांसद भी बने. हालाँकि एक साल बाद हुए आम चुनाव में वे हार गए.
1999 में वे होशंगाबाद सीट से फिर सांसद बने और 1999 से 2001 तक वाजपेयी सरकार में मंत्री बनाए गए.

इमेज स्रोत, NARENDRA MODI TWITTER
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उन्होंने बीजेपी को मज़बूत किया और कार्यकर्ताओँ ने सदा उनकी सराहना की.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर सुंदरलाल पटवा के निधन पर शोक जताया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























