हफ़्ते भर की सात बड़ी ख़बरें
दुनिया भर से हफ़्ते की सात बड़ी ख़बरें, एक साथ पढ़िए.
अभिनेता ओम पुरी का 66 वर्ष की उम्र में निधन

इमेज स्रोत, Getty Images
छह जनवरी 2017: जाने-माने अभिनेता ओम पुरी का निधन हो गया. वो 66 वर्ष के थे. शुक्रवार सुबह मुंबई में अपने घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उनके परिवार में उनसे अलग हुईं उनकी पत्नी नंदिता और बेटा ईशान हैं. पूरी ख़बर लिंक में देखें- अभिनेता ओम पुरी का निधन
दाऊद इब्राहिम की संपत्ति ज़ब्त करवाने के भाजपा के दावे को मिली चुनौती

इमेज स्रोत, Reuters/BBC
पांच जनवरी 2017: भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार की कोशिशों से भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम की यूनाइटेड अरब अमीरात स्थित 15,000 करोड़ की संपत्ति को ज़ब्त कर लिया गया. हालांकि, दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है. पूरी ख़बर लिंक में देखें- क्या सचमुच नरेंद्र मोदी ने दाऊद इब्राहिम की संपत्ति ज़ब्त करवाई ?
बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: चार गिरफ़्तार, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

इमेज स्रोत, Bangalore Mirror
पांच जनवरी 2017: बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद ने बताया कि 31 दिसंबर की रात महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया. वहीं नए साल की रात बेंगलुरु में महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना के ठीक एक सप्ताह बाद, सार्वजनिक स्थानों पर अपना हक़ लेने के लिए महिलाएं खुल कर सामने आ रही हैं. पूरी ख़बर लिंक में देखें- बेंगलुरू छेड़छाड़ मामले में चार गिरफ़्तार
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी

इमेज स्रोत, AP
चार जनवरी 2017: महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की एकदिवसीय और टी-20 टीम की कप्तानी से हटने का फ़ैसला किया. इससे पहले वो टेस्ट टीम की कप्तानी से भी हट चुके थे. पूरी ख़बर लिंक में देखें- धोनी ने एकदिवसीय और टी-20 की कप्तानी छोड़ी
अमरीका में सांसद बने पांच भारतीय मूल के नागरिक, रचा इतिहास

इमेज स्रोत, AP Twitter
तीन जनवरी 2017: भारतीय मूल के रिकॉर्ड पांच नेताओं ने अमरीकी कांग्रेस में सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण कर इतिहास रच दिया है. ये पांच शख़्स हैं कमला हैरिस, अमी बेरा, रोहित खन्ना, प्रमिला जयपाल और राज कृष्णमूर्ति. पूरी ख़बर लिंक में देखें- अमरीका में सांसद बन इन पांचों ने इतिहास रचा
सुलह की ख़बरों के बीच समाजवादी ख़ेमों में जंग जारी

इमेज स्रोत, Reuters
पिछले एक सप्ताह से समाजवादी पार्टी में तख़्तापलट का खेल चल रहा है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के दोनों ख़ेमे अब भी तने हुए हैं और सुलह की ख़बरों के बीच लगातार तनाव की कोई न कोई ख़बर पूरे हफ़्ते सामने आती रही. पूरी ख़बर लिंक में देखें- मैं ही हूं समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष: मुलायम
बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटाए गए अनुराग ठाकुर

इमेज स्रोत, AP
दो जनवरी 2017: सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया. साथ ही कोर्ट ने बोर्ड के सचिव अजय शिर्के को भी पद से हटाया. पूरी ख़बर लिंक में देखें- ये क्रिकेट की जीत है- जस्टिस लोढ़ा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















