हफ़्ते भर की 7 बड़ी ख़बरें

इस्तांबुल में क्लब पर हमला
प्रकाशित

तुर्की के इस्तांबुल में नए साल का जश्न मनाते वक्त एक नाइट-क्लब पर हमला हुआ. हमले में कम से कम 39 लोग मारे गए.

इस्तांबुल के गवर्नर ने इस हमले को चरमपंथी हमला बताया है. उनका कहना है कि इस हमले में एक हमलावर शामिल था. सीएनए तुर्की के मुताबिक़ हमलावर सांता के कपड़ों में आया था.

बग़दाद में धमाका

इराक़ की राजधानी बग़दाद में अधिकारियों के मुताबिक़ एक बाज़ार में दो बम धमाके हुए जिनमें कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

वीडियो कैप्शन, हमले में कम से कम 39 लोग मारे गए. इस्तांबुल के गवर्नर ने इस हमले को चरमपंथी हमला बताया है

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि एक धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया और दूसरा धमाका आईईडी से किया गया.

कानपुर रेल हादसा

भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के पास रूरा स्टेशन के नज़दीक अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए.

इससे पहले कानपुर देहात के पास इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में अब तक कुल 146 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए थे.

झारखंड में माइंस धंसी

झारखंड में गोड्डा जिले के ईसीएल के भोड़ाय ओपन माइंस धंस. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं.

हादसे के वक्त खदान के अंदर 60 से ज़्यादा लोग फंसे हुए थे जिनमें से अधिकतर बिहार और उत्तर प्रदेश से यहां काम करने आए मजदूर और ड्राइव थे.

डोनल्ड ट्रंप

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ़ की और ट्वीट किया, ''ग्रेट मूव ऑन डिले (बाय वी पुतिन)- मैं हमेशा से जानता था कि वो बहुत स्मार्ट हैं.''

इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस पर साइबर हमलों से अमरीकी चुनावों के साथ छेड़छाड़ करने के कथित आरोपों के बाद देश से 35 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था. पुतिन ने इस पर बदले की कार्रवाई नहीं करने का फ़ैसला किया था.

इसरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू

इसराइल ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो अभी भारत की यात्रा पर नहीं जाएं. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि भारत में कई जगहों पर आतंकवादी हमले का डर है और ऐसे में वहां जाना महफ़ूज़ नहीं है.

सेरेना विलियम्स, एलेक्सिस ओहानियन

अमरीकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोशल मीडिया वेबसाइट रेड्डिट पर घोषणा की है कि उन्होंने रेड्डिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन से सगाई कर ली है.

सेरेना ने रेड्डिट पर ये कविता पोस्ट कर अपनी सगाई के बारे में जानकारी दी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)