पंजाब के पूर्व सीएम सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

सुरजीत सिंह बरनाला
प्रकाशित

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन हो गया है. 91 साल के बरनाला लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती थे.

शिरोमणी अकाली दल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने उनकी मौत की पुष्टि की है और लिखा है "पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े अकाली नेता सुरजीत सिंह बरनाला नहीं रहे."

शिरोमणी अकाली दल

वे साल 1985 से 1987 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे. अलग-अलग समय पर वो तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के गवर्नर भी रहे.

21 अक्तूबर 1925 को हरियाणा के अटेली में जन्मे सुरजित सिंह ने लखनऊ से अपनी पढ़ाई पूरी की और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया. इसके बाद ही वे राजनीति में उतरे.

अकाली दल के नेतृत्व में हुए अकाली आंदोलन का हिस्सा रहते हुए उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा था.

उन्होंने 'स्टोरी ऑफ़ एन एस्केप' नाम से एक किताब भी लिखी है.

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनकी मौत पर दुख प्रकट किया . उन्होंने कहा कि वो प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन घड़ी का सामना कर सकने की ताकत दे.

सुखबीर सिंह बादल का ट्वीट

उनकी मौत पर पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री बरनाला जी का मौत पर दुख है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)