पणजी उपचुनाव में मनोहर पर्रिकर और बवाना में आम आदमी पार्टी की जीत

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली, गोवा और आंध्र प्रदेश में हुए उपचुनावों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीत लिया है. साथ ही गोवा के पणजी विधानसभा पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने जीत हासिल की है.
बीजेपी के पर्रिकर ने कांग्रेस को गिरिश चोंडकर को 4803 वोटों से हराया. पर्रिकर को कुल 9862 वोट मिले हैं, जबकि चोंडकर को 5059 वोट हासिल हुए हैं.
मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता लेना जरूरी था. वो रक्षामंत्री का पद छोड़कर चौथी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने थे. पर्रिकर की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पर्रिकर के खिलाफ चुनावी मौदान में खड़े होने वाले गोवा सुरक्षा मंच के अध्यक्ष आनंद शिरोडकर को 220 वोट मिले.
पर्रिकर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य भी हैं. विधानसभा जीत के बाद उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोड़नी होगी.
वहीं, गोवा की वालपोई सीट पर भी बीजेपी ने जीत हासिल की है. विश्वजीत राणे यहां से विजयी हुए हैं.

इमेज स्रोत, AFP
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























