बारिश की बदहाली से उबरता मुंबई

मदद
प्रकाशित

मंगलवार को बारिश से बेहाल हुई मुंबई बुधवार को उबरने की कोशिश कर रही है. शहर के कई हिस्सों में पानी उतर रहा है लेकिन कई हिस्सों में समस्या अभी भी बनी हुई है.

स्थानीय पत्रकार सुप्रिया सोगले के मुताबिक, पश्चिम उपनगर के कांदिवली-बोरीवली इलाके में बारिश हो रही है. इसी तरह मलाड और अंधेरी में भी पानी बरस रहा है.

मुंबई

राहत की बात फिलहाल ये है कि तीन रूटों पर रेल का परिचालन आज शुरू किया गया है.

ये तीन रूट हैं- कल्याण से करजत, कल्याण से तितवाला और ठाणे से कल्याण.

मुंबई

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से बेस्ट बस सेवा अतिरिक्त बसें चला रही है.

मुंबई

मौसम विभाग के अनुसार अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं.

मुंबई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस मुबंई पुलिस के सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न इलाकों का जायजा लिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)