तस्वीरें: निज़ामुद्दीन दरगाह में यूं मनी दिवाली
दिवाली के मौक़े पर देश के अलग-अलग हिस्से में क्या चल रहा है, उसकी कुछ झलकियां हम आपके लिए लेकर आए हैं.

इमेज स्रोत, narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मनाई. सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी उनके साथ थे. प्रधानमंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उनसे बातचीत की.

इमेज स्रोत, PIB_India
भारतीय प्रधानमंत्री ने वहां तक़रीबन दो घंटे बिताए.

इमेज स्रोत, DefenceMinIndia
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने अंडमान और निकोबार में जवानों के साथ दिवाली मनाई.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली के मौक़े पर राष्ट्रपति भवन में लोगों से मुलाक़ात की.

इमेज स्रोत, PIB_India
अमृतसर की वाघा सीमा पर भी दिवाली मनाई गई. सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिठाई बांटी और प्यार और भाईचारे का संदेश दिया.
इससे पहले दिवाली की पूर्व संध्या पर भी देश की कुछ मशहूर जगहों को दुल्हन की तरह सजाया गया.
जगमगाती रोशनी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा दिए.

इमेज स्रोत, airnewsalerts

इमेज स्रोत, airnewsalerts
दिल्ली की हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह को भी दिवाली के मौक़े पर ख़ास तौर से सजाया गया. लोगों ने दरगाह में दिये जलाए.

इमेज स्रोत, SufiCulturalOrg
वहीं अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 2 लाख दिये जलाए गए.

इमेज स्रोत, PIB_India

इमेज स्रोत, PIB_India
गुजरात के अक्षरधाम मंदिर को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया.

इमेज स्रोत, airnewsalerts
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























