मनोज तिवारी की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से छुट्टी, आदेश गुप्ता को कमान

आदेश गुप्ता
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. वे मनोज तिवारी की जगह लेंगे.

भारतीय जनता राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया है. जिसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

आदेश कुमार गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं, अभी पश्चिमी पटेल नगर के काउंसलर हैं.

वहीं मनोज तिवारी नवंबर 2016 में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए थे. मनोज तिवारी 2014 में भारतीय जनता पार्ठी की ओर से उत्तरी पूर्वी दिल्ली सीट से सांसद बने.

मनोज तिवारी

बाद में इन्हें दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई. इनके नेतृत्व में बीजेपी ने 2017 के एमसीडी चुनावों में जोरदार कामयाबी हासिल की. इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को सातों लोकसभा सीट पर जीत मिली.

लेकिन मनोज तिवारी के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी विधान सभा चुनाव में कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी दहाई अंकों तक नहीं पहुंच सकी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)